1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंसानों की तरह रोमांटिक है इस प्राणी का अंदाज! प्रेमिका को खास तोहफा देकर यूं करता है प्रपोज

इंसानों की तरह रोमांटिक है इस प्राणी का अंदाज! प्रेमिका को खास तोहफा देकर यूं करता है प्रपोज

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 13, 2026 12:15 pm IST,  Updated : May 13, 2026 12:16 pm IST

Penguin Unique Habit: पेंगुइन की एक प्रजाति में नर, मादा को आकर्षित करने के लिए सुंदर और चिकने पत्थर देते हैं। इस खबर में जानें कि वह अपने प्यार का इजहार करने के लिए पत्थर का इस्तेमाल ही क्यों करते हैं।

Penguin Unique Love Proposal- India TV Hindi
पेंगुइन भी इंसानों की तरह गिफ्ट देकर अपने प्रेम का इजहार करते हैं। Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)

Penguin Unique Love Proposal: बर्फीली वादियों में रहने वाले पेंगुइन महज प्यारे अंदाज और मासूम चाल के लिए ही फेमस नहीं होते हैं, बल्कि उनका 'प्रपोज करने' का तरीका भी इंसानों जैसा काफी रोमांटिक माना जाता है। खास तौर पर Gentoo Penguin और Adelie Penguin की लव स्टोरी की गिनती कुदरत की सबसे दिलचस्प कहानियों में होती है।

चिकने और मजबूत कंकड़ों का देते हैं तोहफा

इन पेंगुइन प्रजातियों की बात करें तो इनमें नर अपनी मादा साथी को आकर्षित करने के लिए कुछ खास तरीकों को फॉलो करते हैं। वे सुंदर दिखने वाले, चिकने और मजबूत कंकड़ों की खोज करते हैं और उन्हें मादा पेंगुइन के सामने गिफ्ट के तौर पर पेश करते हैं। यह उनके प्रेम के इजहार तरीका माना जाता है। यदि मादा पेंगुइन उस कंकड़ को कबूल कर लेती है, तो दोनों के बीच इसे रिश्ते की शुरुआत माना जाता है।

मादा पेंगुइन के लिए क्यों अहम होते हैं कंकड़?

गौरतलब है कि अंटार्कटिका जैसी बर्फीली और कठिन परिस्थितियों वाली जगह पर ये कंकड़ सिर्फ प्यार के इजहार का प्रतीक नहीं होते, बल्कि जिंदगी बचाने में बड़ा रोल भी निभाते हैं। दरअसल, इन्हीं कंकड़ों से मादा पेंगुइन अपना घोंसला बनाती हैं, ताकि वह अपने अंडों को बर्फ, सर्दी और नमी से बचा सकें। कंकडों से बना मजबूत घोंसला उनके बच्चों के जिंदा रहने के लिए बहुत जरूरी होता है।

पेंगुइन में कमाल की होती है अनुकूलन क्षमता

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह व्यवहार पेंगुइन की कमाल की अनुकूलन क्षमता का उदाहरण है। जिम्मेदारी और रोमांस का यह मेल पेंगुइन को दूसरे जीवों से अलग बनाता है। खास बात है कि कई पेंगुइन जोड़े लंबे वक्त तक या पूरा जीवन एक-दूसरे के साथ रहते हैं।

माइनस तापमान में जहां जीवित रहना सबसे बड़ी मुश्किल होता है, वहां पेंगुइन का यह अनूठा 'लव प्रपोजल' यह दर्शाता है कि प्रेम और पार्टनरशिप केवल इंसानों तक सीमित नहीं है।

ये भी पढ़ें- दुनिया से जुदा है ये जानवर! इनमें मादा नहीं नर देते हैं बच्चों को जन्म

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।