1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने खा लिया मेंढक तो सोशल मीडिया पर भड़क गए लोग, बोले- 'यही लोग धरती खत्म करेंगे'

लड़की ने खा लिया मेंढक तो सोशल मीडिया पर भड़क गए लोग, बोले- 'यही लोग धरती खत्म करेंगे'

 Published : Feb 24, 2023 04:45 pm IST,  Updated : Feb 24, 2023 04:45 pm IST

मेंढक खाने वाली एक लड़की का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट रहा है।

girl eating frog viral video- India TV Hindi
लड़की मेंढक खाते हुए Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया की दुनिया में कई ऐसे अजीबोगरीब वीडियोज देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। मेंढक खाने वाली एक लड़की का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट रहा है। सोशल मीडिया पर लड़की के ऊपर कई तरह की बातें लिखी जा रही हैं। वीडियो देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

चॉपस्टिक से उठाकर आराम से खाती है मेंढक 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की खाने की थाली में मेंढक रखी गई है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि वह एक मेंढक को चॉपस्टिक से उठाती हैं और उसे खाने लगती हैं। वह मेंढक को बड़ी आसानी से खा जाती है। लड़की को इस तरह खाते देख हर कोई हैरान है।

सोशल मीडिया पर लोगों के बीच गुस्सा
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर कई लाख व्यूज आ चुके हैं। इसके अलावा वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के चौंकाने वाले जवाब भी आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इन जैसे लोगों की वजह से ये धरती खत्म हो जाएगी। वहीं एक यूजर ने लिखा कि इन लोगों को खेती करने की जरूरत नहीं है। न ही पैसा कमाने की कोई जरूरत है। ये कुछ भी खा लेंगे। एक यूजर ने लिखा कि इसमें भड़कने वाली बात नहीं है,  जिसको जो मन खाए। इस वीडियो पर कई यूजर्स के रिएक्शन हैरान करने वाले हैं। कुछ रिएक्शन ऐसे हैं जिन्हें आपको पढ़ना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।