1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पतली कमरिया पर डांस करते हुए गिरी लड़की नीचे, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले- 'पतली कमरिया टूटा या बचा'

पतली कमरिया पर डांस करते हुए गिरी लड़की नीचे, सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले- 'पतली कमरिया टूटा या बचा'

 Published : Jan 20, 2023 02:28 pm IST,  Updated : Jan 21, 2023 12:51 pm IST

इस गाने पर एक लड़की का वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस युवती का डांस जो देख रहा है वो हैरान हो रहा है।

Viral patali kamariya dance- India TV Hindi
Viral patali kamariya dance Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर पतली कमरिया का बुखार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस गाने पर अकेले इंस्टाग्राम पर ही अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोग वीडियो बना चुके हैं। ये गाना आज भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड में बना हुआ है। कई वीडियो क्रिएटर्स ने इस ट्रेंड में शानदार वीडियो बनाए। अब आप सोच रहे होंगे कि हम इस ट्रेंड का जिक्र क्यों कर रहे हैं? तो चलिए हम आपको बताते हैं। लोग इस गाने के लिए अभी वीडियो बना रहे हैं। गाना ऐसा है कि इस पर वीडियो बनाकर पोस्ट करते ही वायरल हो जा रहा है। अब इसी गाने पर एक लड़की का वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस  युवती का डांस जो देख रहा है, वो हैरान हो रहा है।

लड़की डांस करने में मदहोश हो जाती है

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को आप देख सकते हैं कि एक लड़की पिकअप के ऊपर डांस कर रही है। गाने में ट्रेडिंग के जो भी स्टेप हैं, उन सभी स्टेप्स को फॉलो कर रही होती है। इसमें को शक नहीं लड़की ने बहुत अच्छा डांस किया है। लेकिन कुछ देर बाद डांस करते वक्त लड़की के साथ हादसा हो जाता है। आप वीडियो में आगे देखेंगे कि लड़की गाड़ी से नीचे गिर जाती है। वीडियो में जिस तरह से युवती नीचे गिरती नजर आ रही है, उससे साफ है कि युवती को चोट लगा होगा। 

पतली कमरिया बचा या टूटा 
इस वीडियो को एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। यूजर के पोस्ट करते ही वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो पर इंस्टाग्राम यूजर्स के रिप्लाई भी आ रहे हैं, जो काफी चौकाने वाले हैं। एक यूजर ने पूछा कि पतली कमरिया का क्या हुआ। टूटा या बचा हुआ वहीं एक यूजर ने लिखा कि और करो पतली कमरिया। वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स लड़की के ऊपर चुटकी ले रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।