1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. चलती स्कूटी पर हाथ में बियर का गिलास और वीडियो कैमरा ऑन, फिर सामने आता है जबरदस्त सीन, देखें वीडियो

चलती स्कूटी पर हाथ में बियर का गिलास और वीडियो कैमरा ऑन, फिर सामने आता है जबरदस्त सीन, देखें वीडियो

 Published : Apr 27, 2023 02:08 pm IST,  Updated : Apr 27, 2023 02:08 pm IST

इसके लिए कई बार ऐसे वीडियो या फोटोशूट करवा लिए जाते हैं जो इंसान के लिए नुकसानदेह साबित होते हैं।

viral accident video- India TV Hindi
वायरल एक्सीडेंट वीडियो Image Source : TWITTER

आजकल हर कोई सोशल मीडिया पर बेहतरीन फोटो और वीडियो पोस्ट करने का आदी है। ऐसे में कई लोग कूल फोटो या वीडियो बनाने की कोशिश करते हैं ताकि उसे फेसबुक या इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर सकें। इसके लिए कई बार ऐसे वीडियो या फोटोशूट करवा लिए जाते हैं जो इंसान के लिए नुकसानदेह साबित होते हैं। जैसे इस वीडियो में एक महिला और एक पुरुष भारी परेशानी में पड़ जाते हैं। अब जाहिर सी बात है कि कोई इतने रोमांचक तरीके से वीडियो बना रहा है तो कहीं पोस्ट करेगा। खैर, देखते हैं क्या होता है इस वीडियो में।

युवती की लापरवाही से हो जाती है एक्सीडेंट

सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला स्कूटी चला रही है। वहीं उसके पीछे एक शख्स बैठा नजर आ रहा है। आदमी के हाथ में पीने के लिए कुछ है। वीडियो देखने से लग रहा है कि शख्स के हाथ में बीयर या वाइन हो सकती है। आप वीडियो में आगे देख सकते हैं कि लड़की कैमरे में देखकर और वीडियो बनवाते हुए मस्ती कर रही है लेकिन लड़की को क्या पता है कि उसके साथ क्या होने वाला है।  वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़की बड़ी लापरवाही से स्कूटी चला रही है। जिसका फल उसे तुरंत मिल जाता है, लड़की सीधे जाती है और स्कूटी को खड़ी कार में टक्कर मार देती है।

बियर बर्बाद होने पर लोगों को दुख
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कोई बहाना नहीं। उसने बियर को बेकार दिया है। एक यूजर ने लिखा कि उसे अपने रिएक्शन टाइम पर थोड़ा काम करने की जरूरत है। एक यूजर ने लिखा कि स्कूटी खड़ी करके वीडियो बना लेती तो बियर बर्बाद नहीं होता। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।