1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने हाथ देकर बाइक वाले को रोका, मौका देख युवक का दिल हो गया गदगद, लेकिन अगले ही पल पलट गया सारा खेल

लड़की ने हाथ देकर बाइक वाले को रोका, मौका देख युवक का दिल हो गया गदगद, लेकिन अगले ही पल पलट गया सारा खेल

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Oct 12, 2024 04:48 pm IST,  Updated : Oct 12, 2024 04:48 pm IST

एक लड़के की बाइक पर जब कोई लड़की बैठी होती है, तब वह लड़का अपने बाइक चलाने के उस सपने को जीता है, जो कभी उसने देखा होता है। लेकिन ये मौका हर किसी के जीवन में आसानी से नहीं आता। ऐसे ही एक लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

लिफ्ट के लिए बाइक वाले को लड़की ने रोका- India TV Hindi
लिफ्ट के लिए बाइक वाले को लड़की ने रोका Image Source : SOCIAL MEDIA

लड़की को पीछे बैठाकर बाइक चलाने का शौक काफी लोगों को होता है। कई लोगों का तो यह सपना होता है कि एक दिन उनके बाइक पर भी कोई लड़की उन्हें पकड़कर बैठेगी और वे बार-बार ब्रेक मारकर उस राइड का भरपूर आनंद लेंगे। लेकिन दुर्भाग्य वश कुछ लोगों के पास बाइक तो है लेकिन पीछे बैठने वाली लड़की नहीं है। ऐसे में उनका सपना एक सपना ही रह जाता है। अब ऐसे लोगों की बाइक रास्ते में खड़ी कोई लड़की हाथ मारकर रोक दे तो उनका दिल खुशी से गदगद हो जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ एक लड़के के साथ लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी खुशी भगवान से भी नहीं देखी जाएगी और अगले ही पल उसे ऐसा सदमा लगेगा कि वह इस सदमे को पूरी जिंदगी नहीं भूल पाएगा। इस लड़के का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

लड़के के जज्बातों से खेल गई लड़की

वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की रास्ते में खड़ी है और वह लिफ्ट के लिए किसी को हाथ दे रही है। इतने में एक बाइक सवार युवक लड़की को देखते ही थम जाता है। लड़की को देख लड़के के मन में लड्डू फूट ही रहे थे कि लड़की इतने में ही खेल कर देती है। दरअसल, होता ये है कि लड़के को यह लगता है कि उसके बाइक पर लड़की बैठेगी और उसके सारे अरमान पूरे हो जाएंगे। लेकिन ऐसा होता नहीं है और लड़की बाइक के पीछे जाकर अपने दद्दू को बुलाती है और उन्हें उस लड़के की बाइक पर बैठा देती है। इधर, लड़की के ख्यालों में डूबे लड़के को इस बात का कोई अंदाजा भी नहीं था कि उसकी बाइक के पीछे कोई लड़की नहीं बल्कि एक बुजुर्ग व्यक्ति बैठा हुआ है।

भाई के साथ हो गया बहुत बड़ा धोखा

थोड़ी दूर चलने के बाद लड़का मौके का फायदा उठाने का सोचता है और बाइक का ब्रेक मारता है। जब उसे कुछ एहसास नहीं होता तो वह एक बार फिर से ब्रेक मारता है। इस बार फिर से जब उसे कुछ एहसास नहीं होता तो वह अपनी उस हरकत को फिर दोहराता है। ऐसे में बाइक के पीछे बैठे दद्दू लड़के की इस हरकत से परेशान हो जाते हैं और लड़के को झल्लाते हुए बोलते हैं कि बाइक को थोड़ा धीरे चला लो। दद्दू की आवाज सुनते ही लड़के के सारे अरमानों पर पानी फिर जाते हैं और अपनी बाइक के पीछे दद्दू को बैठा देख दंग रह जाता है। वीडियो इसी प्वाइंट पर खत्म हो जाता है। हालांकि वीडियो को देखने से यह समझ में आ रहा है कि ये वीडियो स्क्रिप्टेड है। लेकिन इस वीडियो में कई लड़कों के अरमानों को दिखाने की कोशिश की गई है।

वीडियो पर आए ऐसे-ऐसे कमेंट कि पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मनप्रीत कौर नाम की यूजर ने अपने अकाउंट @mannkaurr1 से शेयर किया है। जिसे अब तक करीब 4 लाख लोगों ने देखा और 2400 लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर लड़के के खूब मजे भी लिए हैं। जैसे एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - भाई के साथ तो बहुत बड़ा धोखा हो गया। दूसरे ने लिखा - दीदी ने लड़के के साथ चीटिंग कर दी। तीसरे ने लिखा - हरियाणा में कांग्रेस के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। चौथे ने लिखा - बेचारे के साथ खेल हो गया।    

ये भी पढ़ें:

एकता और शांति का संदेश दे रहे थे स्कूली छात्र, पीछे जो नजारा दिखा उसे देख रोके नहीं रुक रही लोगों की हंसी

रावण का पुतला जलाने के लिए लगाई गई आग, उलटे लंकेश ने ही भीड़ पर कर दिया आक्रमण, Video में जान बचाकर भागते दिखे लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।