1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा, प्रेमी ने फेसबुक लाइव कर काट ली खुद की गर्दन, आगे प्रेमिका ने...

गर्लफ्रेंड ने दिया धोखा, प्रेमी ने फेसबुक लाइव कर काट ली खुद की गर्दन, आगे प्रेमिका ने...

 Published : Nov 09, 2022 01:55 pm IST,  Updated : Nov 09, 2022 02:04 pm IST

सोशल मीडिया पर एक युवक को वीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में युवक ने फेसबुक लाइव कर खुद की गर्दन काट ली। इस घटना के बाद पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर ली

युवक ने काट गर्दन काट ली- India TV Hindi
युवक ने काट गर्दन काट ली Image Source : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश के महारगंज में एक युवक ने प्यार के चक्कर में खुद की जान ले ली। प्रेमी ने आत्महत्या करने से पहले फेसबुक पर लाइव गया। इसके बाद लाइव के दौरान युवक ने गर्दन ने खुद की गर्दन काट डाली। घटना के बाद जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर बॉडी को अपने कब्जे में कर लिया। युवक के इस तरीके को देखकर इलाकें में दहशत का माहौल बन गया है। वही परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। पुलिस ने बताया कि युवक एक युवती से प्रेम कर करता था। प्रेमिक से अनबन हो जाने के कारण युवक ने खुदकुशी कर ली। 

लाइव कर ली जान 

ये मामला महराजगंज जिले के पुरन्दपुर थाना एरिया के भगवानपुर का बताया जा रहा है। युवक ने लाइव के दौरान अपनी प्रेमिका के ऊपर आरोप लगाए थे। जिसके बाद उसने चलते लाइव में ही खुद की हत्या कर ली। युवक ने लाइव में ही प्रेमिका के परिवारों के बारे में काफी बात कही। जब लाइव चल रहा था तो कई लोगों ने कहा कि ऐसी गलती नहीं कर लेकिन उसने किसी की बात नहीं सुनी और अंत में अपनी जान दे दी। 

क्या था पूरा मामला?
मिली जानकारी के मुताबिक, मृत प्रेमी अपने ही गांव की रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता था। वो अपनी प्रेमिका से बहुत ज्यादा ही प्रेम करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रेमिका की कहीं शादी ठीक हो गई थी इसलिए प्रेमी अपना होश खो बैठा था। प्रेमिका के परिजनों को उसने समझाने की कोशिश की लेकिन इसमें असफल रहा है। जिसके बाद प्रेमी नाराज हो गया और लाइव जाकर प्रेमिका का नाम लेकर अपने गुस्से को जाहिर करते गला काट ली।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।