1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दोस्तों ने कहा- 'क्या इज्जत खराब करवा रहा है यार', दूल्हे ने फिर भी स्टेज पर किया ये काम

दोस्तों ने कहा- 'क्या इज्जत खराब करवा रहा है यार', दूल्हे ने फिर भी स्टेज पर किया ये काम

 Published : Jan 04, 2023 02:33 pm IST,  Updated : Jan 04, 2023 02:53 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन को बाहों में उठाने की कोशिश करता है लेकिन मामला उल्टा पड़ जाता है।

Dulha Dulhan viral video- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : SOCIAL MEDIA

भारत में ठंड के मौसम में शादियां ज्यादा होती हैं। जब शादियां होती हैं तो वीडियो शूट होते हैं। आप सोच रहे होंगे कि हम शादी की बात क्यों कर रहे हैं। आपने शादियों की वीडियो देखा ही होगा कि कई बार दूल्हा या दुल्हन शादी में शर्मिंदा हो जाते हैं। ऐसे वीडियो भी आए दिन वायरल होते रहते हैं। हाल ही में आपने एक वायरल वीडियो देखा होगा जिसमें दोनों कपल फोटोशूट करा रहे होते हैं तभी गिर जाते हैं। ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर तैरते रहते हैं। अब इस वीडियो को ही लीजिए। तीन-चार दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में दूल्हे ने अपनी फजीहत करवाई साथ ही दुल्हन को भी नहीं बख्शा।

दोस्तों की नहीं सुनी

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन दोनों हाईड्रोलिक स्टेज पर हैं। आप वीडियो में ध्यान से सुन सकते हैं कि दूल्हे के दोस्त कहते हैं कि क्या इज्जत खराब करवा रहा है यार। दूल्हा अपने दोस्तों की नहीं सुनता। वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन को उठाने की कोशिश करता है लेकिन तभी मामला उल्टा पड़ जाता है। 

दूल्ह-दुल्हन गिर जाते हैं
दूल्हा जैसे ही दुल्हन को उठाता है वैसे ही धड़ाम से जमीन पर गिर जाता है। दोनों जब गिरते हैं तो पूरा स्टेज भी हिल जाता है। वीडियो में दोस्त कहते हैं कि ये चढ़ जा ऊपर, सारा बेकार कर दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।