1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जयमाल स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को बेरहमी से पीटा, फिर आगे हुई भयंकर लड़ाई

जयमाल स्टेज पर दूल्हे ने दुल्हन को बेरहमी से पीटा, फिर आगे हुई भयंकर लड़ाई

 Published : Apr 14, 2023 04:33 pm IST,  Updated : Apr 14, 2023 06:00 pm IST

दूल्हा या दुल्हन स्टेज पर गिरे होंगे? या फिर आपको लग रहा होगा कि दूल्हे के दोस्तों ने कोई मजाक किया होगा। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो रुक जाइए।

शादी में मारपीट हुई - India TV Hindi
शादी में मारपीट हुई Image Source : FILE

शादी से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद हैरानी होती है। ऐसा ही एक वीडियो हम आप सभी को दिखाने जा रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप दंग रह जाएंगे। जहां तक ​​हमें लगता है कि आपने इससे पहले ऐसा वीडियो नहीं देखा होगा। आपको लग रहा होगा कि दूल्हा या दुल्हन स्टेज पर गिरे होंगे? या फिर आपको लग रहा होगा कि दूल्हे के दोस्तों ने कोई मजाक किया होगा। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो रुक जाइए। आप भी सोच रहे होंगे क्योंकि आमतौर पर ऐसा होता है तो ऐसा हुआ होगा। आपको बता दें कि इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ, अब जानिए क्या हुआ इस शादी में।

दूल्हा और दुल्हन भिड़े स्टेज पर ही

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इसमें दूल्हा-दुल्हन नजर आ रहे हैं। इसमें सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि दोनों एक-दूसरे को वरमाला नहीं डाल रहे हैं बल्कि दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए हैं। स्टेज पर दूल्हा पक्ष और दुल्हन पक्ष के लोग मौजूद हैं। दोनों पक्षों के लोग मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मामला सुलझने के बजाय और उलझता नजर आ रहा है। दूल्हा दुल्हन पर काफी अटैकिंग नजर आ रहा है। वह दुल्हन को पकड़ लेता है और स्टेज पर ही उसकी पिटाई करने लगता है। दूल्हा पूरी तरह से बेकाबू हो गया है।

यूजर्स ने लिए मजे 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि पीछे के सोफे पर लव लिखा है। एक यूजर ने लिखा कि अब यही देखना बाकी था। आपको बता दें कि यह वीडियो कहां का है इसकी कोई स्पष्ट जानकारी हमारे पास नहीं है। इसलिए हम इस वीडियो का पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।