1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बच्चे के साथ बाइक पर फूड डिलीवर करती दिखी मां, Video देख लोगों ने बताया - 'आज की झांसी की रानी'

बच्चे के साथ बाइक पर फूड डिलीवर करती दिखी मां, Video देख लोगों ने बताया - 'आज की झांसी की रानी'

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Nov 19, 2024 11:58 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 12:01 am IST

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला को अपने बच्चे के साथ घर-घर जाकर फूड डिलीवरी करते हुए देखा जा सकता है।

बाइक पर बच्चे के साथ मां- India TV Hindi
बाइक पर बच्चे के साथ मां Image Source : SOCIAL MEDIA

इस दुनिया में सबसे बड़ी योद्धा मां है। KGF फिल्म का यह डायलॉग तो आपको याद ही होगा। लेकिन ये सिर्फ डायलॉग ही नहीं बल्कि एक सच्चाई भी है। जिसका जीता-जागता उदाहरण सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला बाइक पर अपने बच्चे को बैठा कर फूड डिलीवरी करते नजर आ रही है। वीडियो में उसे अपने बच्चे के साथ घर-घर जाते हुए डिलीवरी करते देखा जा सकता है।   वह नौकरी के साथ-साथ अपने बच्चे का भी ख्याल रख रही है। 

महिला ने सुनाई अपनी कहानी

वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vishvid नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें महिला अपने संघर्ष का कहानी एक इंफ्लुएंसर को बता रही है। महिला ने यह बताया गया कि वह अपने बच्चे को छोड़कर नौकरी पर नहीं जा सकती इसलिए वह उसे साथ लेकर ही नौकरी के लिए निकलती है। महिला ने यह भी बताया कि बच्चे के कारण ही उसे कई नौकरियों के अवसरों को छोड़ना पड़ा। वीडियो में महिला ने आगे बताया कि वह एक होटल मैनेजमेंट की छात्रा है। शादी के बाद उसे नौकरी खोजने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आखिरकार उसे जोमैटो में फूड डिलीवरी का काम मिला और वह अब अपने बच्चे के साथ ही खाना डिलीवर करने घर-घर जाती है। 

लोगों ने महिला के जज्बे को किया सलाम  

वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट भी किया है। वीडियो को लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - बिना अपना बच्चे के काम पर नहीं जाउंगी, ऐसी सिर्फ मां कह सकती है। दूसरे ने लिखा - लालची औरतों को इस नारी से सीखना चाहिए जो आदमियों को परेशान करके उसकी दौलत हथियाना चाहती हैं। तीसरे ने लिखा - माँ नौकरी छोड़ सकती लेकिन अपने बच्चो को नहीं त्याग सकती क्योंकि वो माँ है।

ये भी पढ़ें:

ऑटो के पीछे शख्स ने लिखवा डाला जीवन का फलसफा, वायरल फोटो देख लोग लेने लगे मजे

'यूं ही गाय को मां नहीं कहते', गौ माता के इस Video को देख लोगों ने कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।