1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बिना सिर के जिंदा मछली क्या आपने कभी देखी है? वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

बिना सिर के जिंदा मछली क्या आपने कभी देखी है? वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

 Published : Jan 11, 2023 12:27 pm IST,  Updated : Jan 11, 2023 12:27 pm IST

किसी जानवर या इंसान के महत्वपूर्ण अंग कट जाएं तो कितना दर्द होता होगा, लेकिन इस मछली को दर्द नहीं हो रहा है।

 beheaded fish- India TV Hindi
beheaded fish Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। आपने ऐसी कई मछलियां देखी होंगी, लेकिन एक ऐसी मछली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सभी के होश उड़ गए हैं। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि ऐसी मछली भी हो सकती है। आप सोच सकते हैं कि अगर किसी जानवर या इंसान के महत्वपूर्ण अंग कट जाएं तो कितना दर्द होता होगा, लेकिन इस मछली को दर्द नहीं हो रहा है।

मछली करती है तुरंत अटैक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे मछली पानी के अंदर तैरती नजर आ रही है। इस वीडियो को जिसने भी देखा है हैरान रह गया है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि मछली का सिर कटा हुआ है। इसके बावजूद पानी में आसानी से तैर रही है। आप वीडियो में देखेंगे कि जब एक शख्स मछली को अपनी उंगलियों से छेड़ता है तो वो अटैकिंग मोड में हो जाती है। वह व्यक्ति झटके में वार करती है।

देखें वायरल वीडियो
इस वीडियो सोशल मीडिया पर खुब शेयर किया जा रहा है। हमने भी वीडियो पोस्ट कर लोगों का रिएक्शन जानने की कोशिश की। हमने वीडियो को खबर के नीचे अटैच किया है। इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया पढ़ने लायक है। एक यूजर ने लिखा कि कुदरत तेरे रंग निराले किस को तू कैसे पाले ये तेरी माया है तू ही जानें। वहीं एक यूजर ने हैरान कर देने वाला रिएक्शन दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।