1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. ऋषभ पंत को इस अंदाज में पहले देखा है कभी? फैंस को काफी पसंद आ रहा है उनका यह Video

ऋषभ पंत को इस अंदाज में पहले देखा है कभी? फैंस को काफी पसंद आ रहा है उनका यह Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 06, 2024 10:54 am IST,  Updated : Mar 06, 2024 10:54 am IST

सोशल मीडिया पर इस समय जो वीडियो वायरल हो रहा उसमें ऋषभ पंत एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। आपने पहले कभी उनको इस अंदाज में नहीं देखा होगा।

कंचे खेलते दिखे ऋषभ पंत- India TV Hindi
कंचे खेलते दिखे ऋषभ पंत Image Source : SOCIAL MEDIA

जब से सोशल मीडिया आया है उसने सेलिब्रिटी और उनके फैंस के बीच जो दूरी थी, वो काफी कम हो गई है। पहले फैंस का अपने पसंदीदा स्टार या फिर खिलाड़ी से मिलना तो दूर उनके बारे में जानकारी ले पाना भी मुश्किल होता है। वहीं सोशल मीडिया आने के बाद यह दूरी कम हुई है और अलग-अलग तरीके से ये स्टार्स या फिर खिलाड़ी अपने फैंस से जुड़ पाते हैं। हम यह बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस समय सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर और विकेटकीपर ऋषभ पंत का क वीडियो वायरल हो रहा है जो उनके फैंस को काफी भा रहा है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या नजर आ रहा है?

बच्चों के साथ कंचे खेलते दिखे ऋषभ पंत

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत गली में छोटे बच्चों के साथ कंचे खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ऋषभ पंत हाफ पैंट और स्लीवलेस टी-शर्ट पहने हुए नजर आएंगे। इसके अलावा उन्होंने अपने चेहरे पर एक रूमाल भी बांधा हुआ है। वीडियो में आप देखेंगे कि वह कैसे बारी-बारी कंचों पर निशाना साध रहे हैं। इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @CricCrazyJohns नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, 'ऋषभ पंत बच्चों के साथ गोली खेल रहे हैं।'

यहां देखें वायरल वीडियो

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 मिलियन लोगों ने देख लिया है। ऋषभ पंत का यह वीडियो उनके फैंस को काफी पंसद आ रहा है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- ये बंदा कुछ भी खेल सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऋषभ पंत जमीन से जुड़ा हुआ है। तीसरे यूजर ने लिखा- बचपन की याद दिला दी। एक अन्य यूजर ने लिखा- बचपन में बहुत कंचे खेले हैं।

ये भी पढ़ें-

अभी ठीक किए दे रहा हूं! Facebook, Instagram सब डाउन, X पर आई मीम्स की बाढ़

Guiness World Record में नाम दर्ज होने पर कितना पैसा मिलता है?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।