1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या आपने गणतंत्र दिवस पर ये वीडियो देखा? इंटरनेट पर हर किसी का जीत रहा है दिल

क्या आपने गणतंत्र दिवस पर ये वीडियो देखा? इंटरनेट पर हर किसी का जीत रहा है दिल

 Published : Jan 26, 2023 12:11 pm IST,  Updated : Jan 26, 2023 12:13 pm IST

अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपको भी एक अलग ही फीलिंग आएगी। वीडियो देखने के बाद आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस होगा।

viral news- India TV Hindi
viral news Image Source : TWITTER

आज देशभर में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर हर कोई अपने-अपने तरीके से लोगों को विश कर रहा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों के वीडियो पोस्ट भी देखने को मिल रहे हैं। ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट हमने देखा, जिसे देखने के बाद वीडियो दिल को छू गया। अगर आप इस वीडियो को देखेंगे तो आपको भी एक अलग ही फीलिंग आएगी। वीडियो देखने के बाद आपको भारतीय होने पर गर्व महसूस होगा। सोशल मीडिया पर वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो इतना प्यारा है कि आप कई बार देखेंगे तो भी मन नहीं भरेगा। 

वीडियो दिल को छू देगा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ बच्चे एक बुढ़ी महिला के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में बुढ़ी महिला झंडा फहरा रही है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि महिला झंडा फहराते हुए भारत माता की जय बोलती है। वहीं पीछे से बच्चे भी जोर-जोर से 'भारत माता की जय' के नारे लगाते हैं। आप वीडियो में साफ सुन सकते हैं कि बच्चों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। यह वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकती।

यूजर्स के एक ही बात लिख रहे हैं 'भारत माता की जय'
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि समुद्र के उत्तर में और हिमालय के दक्षिण में जो वर्ष स्थित है,उसका नाम भारत है । ट्विटर पर इस वीडियो को लोग 33 हजार बार देख चुके हैं। वहीं वीडियो पर कई रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं, तमाम यूजर्स लिख रहे हैं कि भारत माता की जय। वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।