1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: जब हेड कांस्टेबल ने डीएसपी से कहा, 'सिंघम बोल रहा हूं, जहां के जेलर हो... उसी में बंद हो जाओगे'

Viral Video: जब हेड कांस्टेबल ने डीएसपी से कहा, 'सिंघम बोल रहा हूं, जहां के जेलर हो... उसी में बंद हो जाओगे'

 Published : Jan 12, 2023 10:36 am IST,  Updated : Jan 12, 2023 11:45 am IST

इस वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में हेड कांस्टेबल ने डीएसपी की क्लास लगा दी है।

head constable ashish kumar viral video- India TV Hindi
head constable ashish kumar viral video Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में हेड कांस्टेबल ने डीएसपी की क्लास लगा दी है। वीडियो को जो भी देख रहा है हैरान हो जा रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स खूब मजे भी ले रहे हैं। 

कहां फादर हैं? 

आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक हेड कांस्टेबल गाड़ी की चेकिंग करता नजर आ रहा है। तभी एक कार को रुकवाते हैं और ड्राइवर से गाड़ी के कागजात दिखाने को कहते हैं। युवक पहचान पत्र दिखाता है लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि युवक अपने पिता की पहचान पत्र दिखाता  है। इसे देख हेड कांस्टेबल हैरान हो जाता है। हेड कांस्टेबल जवाब देता है कि तुम्हारे पिता कहां हैं? वह फनी अंदाज में कार के पास जाकर कहते हैं कि फादर साहब हैं या नहीं? आप वीडियो में साफ सुन सकते हैं कि पुलिसकर्मी कहता है कि तुम्हारे पापा कहां बैठे हैं? हेड कांस्टेबल लड़के से पूछता है कि पापा का नाम क्या है? इस पर युवक जवाब देते हुए बताता है कि जोगिंदर शर्मा सिंह।

उप अधीक्षक की बंद कर देता है हेकड़ी
इसके बाद पुलिसकर्मी युवक के पिता से बात करता है। हेड कांस्टेबल पूछता है कि आपका नाम क्या है? फोन पर जवाब आता है कि मैं जेल सुपरिंटेंडेंट हूं। फिर पुलिस ने अपना परिचय देते हुए अपने बारे में बताता है। पुलिसकर्मी कहता है कि आप जानते हैं सर, आप जिस जेल के उप अधीक्षक हैं, उस जेल के कैदी भी हो सकते हैं। आप इस वीडियो को ध्यान से देखें, उसके बाद पूरा मामला साफ हो जाएगा। हमने इस वायरल वीडियो को पोस्ट किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।