1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. शादी की रस्में करते हुए हंस रहा था शख्स, अचानक हो गई मौत; Video आया सामने

शादी की रस्में करते हुए हंस रहा था शख्स, अचानक हो गई मौत; Video आया सामने

 Published : Feb 24, 2023 12:15 pm IST,  Updated : Feb 24, 2023 12:15 pm IST

देशभर में लगातार ऐसे मामले सामने आते देख लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। इस वीडियो ने भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

got heart attack in marriage- India TV Hindi
शादी में हार्ट अटैक आया Image Source : TWITTER

देश में इन दिनों हार्ट अटैक से मरने वालों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। फिर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके दिल की धड़कन बढ़ जाएगी। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि किसी की इस तरह से मौत हो जाना अपने आप में डरावनी है। देशभर में लगातार ऐसे मामले सामने आते देख लोगों में डर का माहौल पैदा हो गया है। इस वीडियो ने भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। 

दूल्हे के सामने गिर गया व्यक्ति

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी की रस्में चल रही होती हैं। दूल्हे के सामने बैठा एक व्यक्ति रस्में निभा रहा होता है। चारों तरफ का सारा माहौल खुशनुमा लगता है लेकिन चंद सेकेंड में ही नजारा बदल जाता है। दूल्हे के सामने बैठा व्यक्ति तुरंत गिर जाता है। ऐसा लग रहा है कि वह बेहोश हो गया है। वहां मौजूद परिजनों में रोना-धोना शुरू हो जाता है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हो गई है। 

किसने किया वीडियो पोस्ट 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है कि ऐसा पहले कभी नहीं था अचानक हो रही मौतों की बाढ़ आ गयी है। सरकार को इस भयानक भयावह जानलेवा समस्या पर विचार करना चाहिए। इसके कारणों का पता चलना चाहिए। इस वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं आपको बता दें कि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर यह मामला कहां का है? साथ ही ये दावा भी नहीं करते कि इस वीडियो में युवक की मौत हुई है या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।