1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या घोड़ा पानी पर दौड़ सकता है? इस वीडियो को देखने के बाद टूट जाएंगे सारे भ्रम

क्या घोड़ा पानी पर दौड़ सकता है? इस वीडियो को देखने के बाद टूट जाएंगे सारे भ्रम

 Published : Mar 07, 2023 10:13 am IST,  Updated : Mar 07, 2023 10:14 am IST

इसे पढ़ने के बाद आपको भी हंसी आ सकती है लेकिन हम हवा में बात नहीं कर रहे हैं। वीडियो में नदी की सतह पर एक घोड़े को सरपट दौड़ता खुद ही देख लीजिए।

horse run on water viral video- India TV Hindi
पानी पर घोड़ा दौड़ सकता है? Image Source : TWITTER/@ANANDMAHINDRA

सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आते रहते हैं, कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो आपको सोचने पर मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। अगर हम आपसे पूछें कि क्या कोई पानी पर चल सकता है? इसे पढ़ने के बाद आपको भी हंसी आ सकती है लेकिन हम हवा में बात नहीं कर रहे हैं। वीडियो में नदी की सतह पर एक घोड़े को सरपट दौड़ता खुद ही देख लीजिए।

क्या पानी पर कोई चल सकता है?

ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पानी की सतह पर एक घोड़ा दौड़ रहा है। वह एक नदी पार कर रहा होता है। हैरानी की बात यह है कि इसके पीछे नाव भी चल रही है। वीडियो में घोड़ा बड़ी आसानी से नदी पार कर लेता है। सोचने वाली बात है कि पानी पर चलना नामुमकिन है लेकिन ऐसा लग रहा है, वीडियो ने सारे भ्रम तोड़ दिए हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी होश उड़ गए होंगे। वहीं आपको बता दें कि हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकते। ऐसा भी हो सकता है कि ये वीडियो एडिटेड हो। 

किसने शेयर किया वीडियो?
इस वीडियो को महिंद्रा के चेयरमेन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि अगर आपको विश्वास है कि आप चल सकते हैं तो आप भी पानी पर चल सकते हैं। यह सब दिमाग में है। अपने सप्ताह की शुरुआत खुद पर और अपनी आकांक्षाओं पर विश्वास करके करें। वीडियो पर एक लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं वीडियो पर 25 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इसके साथ ही कई यूजर्स रिप्लाई भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसका मतलब ये पानी पर भी चल सकता है। वहीं इस वीडियो को लेकर कई यूजर्स ने मजेदार जवाब भी दिए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।