1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video : गुरुग्राम में एक महीने का खर्च कितना है ? कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया; यूजर्स ने किया रिएक्ट

Video : गुरुग्राम में एक महीने का खर्च कितना है ? कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया; यूजर्स ने किया रिएक्ट

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Apr 15, 2026 02:53 pm IST,  Updated : Apr 15, 2026 02:53 pm IST

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी चर्चा में आ गई है। इस पोस्ट में एक कपल ने बताया है कि, गुरुग्राम में उनका एक महीने का खर्च कितना है।

viral video, news in hindi, gurugram, viral news - India TV Hindi
गुरुग्राम की महिला ने गिनाए खर्च। Image Source : IG/@KOKOROLIVING_BYANUSHKA

Viral Video : गुरुग्राम में रहने वाले एक दंपत्ति ने अपने एक महीने के खर्चों का ब्यौरा दिया है। इससे भारत के दूसरे सबसे बड़े आईटी हब में जीवन यापन की लागत को लेकर चर्चा छिड़ गई है। महिला ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वह और उनके पति अपना पैसा कैसे खर्च करते हैं। उन्होंने कमेंट सेक्शन में बताया है कि, 'हम गुरुग्राम में रहने वाले विवाहित दंपत्ति हैं और हमारा एक महीने का खर्च इतना है। हम दोनों नौकरी करते हैं।' 

महीने का खर्च 80 हजार रुपये ?

इस वीडियो को एक्स पर @kokoroliving_byanushka नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में महिला ने बताया कि वह और उनके पति गुड़गांव में एक सेमी-फर्निश्ड 2BHK फ्लैट के लिए 37,000 रुपये किराया देते हैं। इस राशि में उनके दो बेडरूम, हॉल और किचन यूनिट के रखरखाव का खर्च भी शामिल है। वे सफाई के लिए एक नौकरानी रखे हैं, जिसकी सैलरी 2,500 रुपये है। इसके अलावा, उनकी आय का एक बड़ा हिस्सा किराने के सामान पर खर्च होता है। बताया कि, 'हम किराने के सामान पर प्रति माह 10,000 से 15,000 रुपये खर्च करते हैं।' गुरुग्राम में रहने वाले इस दंपत्ति के लिए कार फ्यूल का खर्च 6,000 से 8,000 रुपये के बीच आता है। महिला ने कहा कि, 'हम बिजली और वाईफाई बिल के लिए 5,600 रुपये देते हैं।' गौरतलब है कि, कपल के खर्चों में केवल आवश्यक वस्तुएं ही शामिल नहीं हैं। पिछले महीने उन्होंने खरीदारी पर 10,000 रुपये खर्च किए। इस राशि में ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी दोनों शामिल हैं। बाहर खाना खाने और खाना ऑर्डर करने पर उन्होंने लगभग 5,000 रुपये और खर्च किए। इससे उनका कुल मासिक खर्च लगभग ₹80,000 हो गया।

यूजर्स ने किया रिएक्ट 

इस वीडियो के वायरल होते ही इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। वीडियो को 75 लाख बार देखा जा चुका है, जिससे बढ़ती महंगाई पर चर्चा छिड़ गई है। लोगों ने गुरुग्राम में महंगाई की तुलना अन्य शहरों से भी की है। एक यूजर ने लिखा कि, 'हे भगवान! मुंबई में हमारी जीवनशैली लगभग एक जैसी है, फिर भी हम वहां दोगुना खर्च करते हैं।' दूसरे ने लिखा कि, 'हम गुड़गांव में हर महीने 90,000 रुपये खर्च करते थे। और अब कोलकाता में हम 55,000 रुपये खर्च करते हैं।' तीसरे ने कहा कि, 'दिल्ली यकीनन बहुत सस्ता है। दक्षिण दिल्ली भी इसमें शामिल है।' वीडियो के नीचे एक कमेंट में लिखा था, 'यह तो बहुत महंगा है।' 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन में क्या अंतर है, सुनते ही दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा

भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां प्लेटफॉर्म तक कार-बाइक ले जा सकते हैं; बीच में है चौड़ी रोड 
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।