1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मछली का चेहरा इंसानों जैसा! देख लोगों का घूम रहा है दिमाग

मछली का चेहरा इंसानों जैसा! देख लोगों का घूम रहा है दिमाग

 Published : Apr 12, 2023 11:02 pm IST,  Updated : Apr 12, 2023 11:03 pm IST

क्या आपने कभी इंसान जैसे मुंह वाली मछली देखी है? यह सुनने में जरूर अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मछली का मुंह पूरी तरह इंसान का लग रहा है।

human fish face- India TV Hindi
इंसानों जैसा मछली का चेहरा Image Source : TWITTER

हमारी पृथ्वी रहस्यमयी चीजों से भरी पड़ी है। ऐसे कई रहस्य आज भी हैं, जिन पर से पर्दा नहीं उठा है। वहीं जब समय-समय पर इस तरह का रहस्य सामने आता है तो लोग उसे देखकर हैरान रह जाते हैं। उन रहस्यमयी बातों पर विश्वास नहीं होता। जैसे इस मछली को देखकर हर कोई दंग रह जाता है। क्या आपने कभी इंसान जैसे मुंह वाली मछली देखी है? यह सुनने में जरूर अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मछली का मुंह पूरी तरह इंसान का लग रहा है।

इंसानों की मुंह जैसी मछली का फेस

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मछली का मुंह इंसान जैसा होता है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि एक मछली तैर रही है। जैसे ही वो कैमरे के करीब आती हैं। उसका चेहरा चौंकाने वाला होता है। इस वीडियो को देखने के बाद सारे भ्रम टूट जाते हैं। क्या आपने इस तरह की मछली पहले देखी है? 

क्या ये मछली लाखों की है? 
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि एक मानव चेहरे के साथ एक कार्प मछली। इस खबर को लिखे जाने तक वीडियो को 30 हजार से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी काफी हैरान करने वाले हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह वास्तव में डरावना है। शायद इसी तरह इंसानों का विकास हुआ। एक यूजर ने लिखा कि अगर मैंने देखा कि मैं इसे पकड़ लूंगा! वह चीज लाखों की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।