1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'इतना पैसा है कि समझ नहीं आ रहा क्या करें...' ₹4 लाख महीना कमाने वाले शख्स ने जताई भारत छोड़ने की इच्छा

'इतना पैसा है कि समझ नहीं आ रहा क्या करें...' ₹4 लाख महीना कमाने वाले शख्स ने जताई भारत छोड़ने की इच्छा

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Jul 23, 2026 11:15 pm IST,  Updated : Jul 23, 2026 11:15 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक शख्स का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स ने दावा किया है कि वो भारत छोड़ ऑस्ट्रेलिया में बसना चाहता है।

Corporate Man Wants to leave india, viral video : 4 लाख महीना कमाने वाले शख्स ने जताई भारत छोड़ने की- India TV Hindi
शख्स का वीडियो वायरल। Image Source : IG/@ANSHHUMAN

आज के दौर में अच्छी नौकरी और मोटी सैलरी कई युवाओं का सपना होती है, लेकिन कभी-कभी इतना पैसा भी जीवन को जटिल बना देता है। हाल ही में भारत में रिमोट जॉब करने वाले 26 वर्षीय एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बताता है कि ₹4 लाख महीना कमाने के बावजूद उसे समझ नहीं आ रहा कि इस पैसे का क्या करें। उसने भारत छोड़कर ऑस्ट्रेलिया में बसने की इच्छा जताई है। दरअसल, वीडियो में शख्स ने Personal Finance Coach अंशुमन शर्मा से सलाह ली और अपनी दुविधा शेयर की।

यूरो में हो रही कमाई 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @anshhuman नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में फोन पर बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि भारत से घर बैठे काम करते हुए उनकी कमाई यूरो में होती है। हर महीने लगभग 4 लाख रुपये कमाने के बावजूद डेनियल ने कहा कि वह भारत छोड़कर ऑस्ट्रेलिया में बसना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी समस्या यह है कि उनके पास फिलहाल इतना पैसा है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि इसका क्या करें। 

एक भारतीय कर्मचारी की दुविधा 

'फिक्स योर फाइनेंस' शो के होस्ट अंशुमन शर्मा को शख्स ने बताया गया कि, 'मैं घर से काम करता हूं। फिलहाल मैं हर महीने करीब 3,700 यूरो कमा रहा हूं। अब समस्या यह है कि मेरे पास इतना पैसा है, मुझे समझ नहीं आ रहा कि इसका क्या करूं।' 26 वर्षीय युवक ने बताया कि उसकी मासिक तनख्वाह लगभग 4 लाख रुपये है, जिसमें से वह केवल 1.20 लाख रुपये खर्च करता है। उसने आगे बताया कि वह विदेश जाने के लिए पैसे बचा रहा है और ऑस्ट्रेलिया में बसना चाहता है। वे बताते हैं कि, 'मैं इस साल के अंत तक आवेदन करने की योजना बना रहा हूं।' अंशुमन ने उन्हें 1.5 लाख रुपये की आवर्ती जमा राशि शुरू करने की सलाह देते हुए कहा - 'इसे आज ही शुरू करें। अगले 7 महीनों के भीतर आपके पास पीआर आवेदन के लिए पर्याप्त धन होगा।'

विदेश में क्या करेंगे ? 

अंशुमन ने पूछा कि, 'तो ऑस्ट्रेलिया जाने के बाद भी आप वही काम करेंगे। तो फिर आप ऑस्ट्रेलिया क्यों जा रहे हैं?' फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि, 'भारत में कौन रहना चाहेगा ? क्योंकि जिस तरह से मैं देश की स्थिति देख रहा हूं, मुझे कोई उम्मीद नजर नहीं आती। इसलिए मैं अपने बच्चों के लिए एक अच्छा भविष्य चाहता हूं, जिन्हें मैं खुद चुनूंगा।' यह सुनकर अंशुमन शर्मा ने आज के युवाओं के सामने आने वाली कई समस्याओं को उजागर किया।  

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें - 
विदेशी महिला ने भारतीय मार्केट की तुलना अमेरिकी बाजारों से की, एक्सपीरिएंस शेयर कर जो कहा; Video हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।