1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. IAS टीना डाबी पति संग हुईं रोमांटिक, बदली हुई इंस्टा DP देखकर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

IAS टीना डाबी पति संग हुईं रोमांटिक, बदली हुई इंस्टा DP देखकर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 13, 2023 04:34 pm IST,  Updated : Jan 13, 2023 04:34 pm IST

इंस्टाग्राम पर टीना डाबी ने अपनी DP चेंज की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस फोटो में वह अपने दूसरे पति के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर टीना...- India TV Hindi
इंस्टाग्राम पर टीना डाबी ने अपनी DP चेंज की है। Image Source : INSTAGRAM

सोशल मीडिया पर IAS टीना डाबी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल में ही उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम DP चेंज की है। DP में IAS टीना डाबी अपने दूसरे पति के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उनका फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बता दें कि IAS टीना डाबी ने अपनी दूसरी शादी IAS प्रदीप गावंडे से की है। टीना और प्रदीप का इस्टाग्राम पर एक और फोटो वायरल हो रही है जिसे कुछ लोग पसंद कर रहे तो वहीं कुछ लोग काफी भद्दे कमेंट्स भी कर रहे हैं।   

टीना डाबी अपने पहले पति से अलग होने के बाद IAS प्रदीप गावंडे से शादी रचाई है।
Image Source : INSTAGRAMटीना डाबी अपने पहले पति से अलग होने के बाद IAS प्रदीप गावंडे से शादी रचाई है।

टीना डाबी ने इंस्टा पर चेंज की अपनी DP

दरअसल, IAS टीना डाबी ने नए साल पर इंस्टाग्राम पर अपनी DP चेंज की है। टीना DP में अपने दूसरे पति प्रदीप गावंडे के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में IAS टीना ब्लैक कलर की हुडी पुलओवर स्वेटशर्ट पहन रखा है और अपने बालों को खुला रखा है। वहीं प्रदीप गावंडे ने हाफ स्लीव की पफर जैकेट पहन रखी है और उसके साथ अंदर ग्रे कलर का स्वेटशर्ट पहना हुआ है। 

टीना डाबी अपने दूसरे पति प्रदीप गावंडे के साथ।
Image Source : INSTAGRAMटीना डाबी अपने दूसरे पति प्रदीप गावंडे के साथ।

यूजर्स ने कमेंट कर दिया ऐसा रिएक्शन

सोशल मीडिया पर फैंस उनकी इस फोटो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं और फोटो को लाइक भी कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने फोटो पर प्यार भरे मैसेज लिखे है तो वहीं कुछ ने बहुत ही भद्दे कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि टीना और प्रदीप की जोड़ी सही नहीं लगती। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- खुद से दोगुने उम्र के आदमी के साथ शादी कर ली है। खैर ये तो यूजर्स के उनके आचरण है जो वह सोशल मीडिया पर भी दिखाने से बाज नहीं आते। फिलहाल IAS टीना डाबी राजस्थान के जैसलमेंर में कलेक्टर पद पर तैनात हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।