1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: लड़की को इम्प्रेस करने के चक्कर में लड़के का हो गया पोपट, गांव में आए आर्केस्ट्रा में दिखा रहा था अपना जलवा

Video: लड़की को इम्प्रेस करने के चक्कर में लड़के का हो गया पोपट, गांव में आए आर्केस्ट्रा में दिखा रहा था अपना जलवा

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Dec 20, 2024 02:22 pm IST,  Updated : Dec 20, 2024 02:22 pm IST

आर्केस्ट्रा में डांस के दौरान एक लड़के को स्टंट करना इतना भारी पड़ गया कि उसे दिन में ही तारे दिख गए। दरअसल, लड़का डांसर को इम्प्रेस करने के लिए स्टंट दिखाने चला था लेकिन अगले ही पल किस्मत ने उसके साथ खेल कर दिया।

स्टंट दिखाने के चक्कर में स्टेज से नीचे गिरा लड़का- India TV Hindi
स्टंट दिखाने के चक्कर में स्टेज से नीचे गिरा लड़का Image Source : SOCIAL MEDIA

बिहार और पूर्वी यूपी में रहने वाले लोगों के लिए आर्केस्ट्रा डांस एक रिवाज की तरह है। जो हर खुशी और गम के मौके पर देखने को मिलता है। बर्थ डे हो, शादी हो या फिर किसी की मौत हुई हो, लोग जश्न मनाने के लिए आर्केस्ट्रा पर डांस का आयोजन करवा ही देते हैं। ऐसे ही किसी मौके पर एक गांव में आर्केस्ट्रा के डांस का आयोजन किया गया था। जिसमें डांस का गरम तड़का लगाने के लिए लड़कियों को भी नाचने के लिए बुलाया गया था। इसी बीच एक लड़के ने अपना जलवा बिखेरने के लिए स्टेज पर चढ़कर अपने डांस का प्रदर्शन करने लगा। इसी दौरान उसके मन में डांस कर रही लड़की को इम्फ्रेस करने के लिए स्टंट करने को सूझी। लेकिन बेचारे की किस्मत बहुत ही खाली निकली। लड़की और ऑडियंस को अपने स्टंट से इम्प्रेस करने के लिए लड़के ने जैसे ही अपना एक्शन दिखाया, अगले ही पल स्टेज के तौर पर लगी चौकी टूट गई। लड़का स्टंट दिखाते हुए धड़ाम से नीचे जा गिरा।

स्टंट दिखाने के चक्कर में हो गया कांड

लड़के के स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आर्केस्ट्रा पर डांस हो रहा है। जहां स्टेज के एक तरफ लड़की डांस कर रही है तो दूसरी तरफ लड़का अपना जलवा बिखेर रहा है। लेकिन जैसे ही लड़का अपना अगला हुनर दिखाने की कोशिश करता है कि अगले ही पल उसकी किस्मत उसे धोखा दे जाती है और उसके उछल कर स्टंट दिखाने के चक्कर में स्टेज टूट जाता है और लड़का धड़ाम से नीचे गिर जाता है। यह देख बगल में डांस करने वाली लड़की हंसने लगती है। वीडियो इसी प्वाइंट पर खत्म हो जाता है।

'लड़की का चक्कर पड़ गया भारी'

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर मुन्ना यादव नाम के यूजर ने अपने अकाउंट @munnayadavpradhan से शेयर किया है। जिसे अब तक 1 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देखा और करीब 20 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो पर बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर लड़के के खूब मजे भी लिए हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उतर गया स्टंट का भूत। दूसरे ने लिखा- और दिखा लो लड़की के सामने स्टंट। तीसरे ने लिखा- इसीलिए गांव में जब आर्केस्ट्रा आता है तो मैं अपनी चौकी नहीं देता। चौथे ने लिखा- लड़की के चक्कर में लोगों का ऐसे ही पोपट बनता है।

ये भी पढ़ें:

इसे कहते हैं 36 के 36 गुण मिलना, दुल्हन और दूल्हे की एन्ट्री देख फिर गया लोगों का दिमाग, देखें Video

फिर पिट गया पुनीत सुपरस्टार, Video देख लोग बोले- खाने की तरह रोज खा रहा मार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।