1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बाल कम होने से परेशान था युवक! बना डाला कई तरह के हेयर स्टाइल

बाल कम होने से परेशान था युवक! बना डाला कई तरह के हेयर स्टाइल

 Published : Jan 04, 2023 07:08 am IST,  Updated : Jan 04, 2023 07:08 am IST

कि हम बालों के लिए कुछ टिप्स देंगे। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो रुक जाइए। अब बात करते हैं उस खबर की जिसके लिए आप यहां आए हैं।

वायरल वीडियो- India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : INSTAGRAM

हम अपने बालों को लेकर कितने जागरूक हैं। आज के दौर में युवा बालों पर लाखों रुपये खर्च करने से नहीं हिचकिचाते हैं। यानी बाल हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में बालों के स्टाइल से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि बालों की चर्चा क्यों हो रही है? आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि हम बालों के लिए कुछ टिप्स देंगे। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो रुक जाइए। अब बात करते हैं उस खबर की जिसके लिए आप यहां आए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स का हेयर स्टाइल देख हर कोई हैरान है। 

बाल के स्टाइल को देख हर कोई हैरान

आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि पहले तो शख्स के बाल देखकर हैरान रह जाते हैं लेकिन बाद में हेयर स्टाइल बदलने लगता है। जिसे देखकर होश उड़ जाते हैं। अगर आपने ये वीडियो पहली बार देखा होगा तो आपको लगा होगा कि कोई बूढ़ा व्यक्ति है जिसके बाल उड़ गए हैं। जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, आदमी अपने बालों को झटकता है और बारी-बारी से अपने बालों का स्टाइल बदलता है। जिसे देखने के बाद ऐसा नहीं लगता कि ये वही शख्स है जिसे हमने पहली बार देखा था। इस दौरान युवक कई बार अलग-अलग तरह से अपने बाल बनाता है।

यूजर्स ने ली चुटकी 
इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपलोड किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि वर्ल्ड बेस्ट हेयरस्टाइल। इस वीडियो को 90 लाख लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 4 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो के वायरल होने पर यूजर्स अजीबो-गरीब जवाब दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ठीक है चलो पंखा चालू करते हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि लेकिन बाइक सवार इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।