Viral Video : वर्क फ्रॉम होम, फ्रीलांसिंग और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने दुनिया भर के युवाओं और प्रोफेशनल्स के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा किए हैं। लंदन में रहने वाली भारतीय कॉर्पोरेट कर्मचारी ने दावा किया है कि कैसे अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में किए जाने वाले काम को भी अपनाया जा सकता है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक वीडियो में, उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने एक स्टार्टअप में चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपने पूर्णकालिक वेतन के अतिरिक्त एक ही महीने में 50,000 पाउंड से अधिक यानी लगभग 63 लाख रुपये कमाए।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @byaditimishra नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसमें महिला ने उसने अपनी आय के छह स्रोतों का ब्यौरा दिया। एफिलिएट मार्केटिंग से उन्हें 12 पाउंड मिले, जबकि पेड न्यूज़लेटर्स से 40,000 से अधिक पाठकों से 490 पाउंड की कमाई हुई। संस्थापक मित्रों के लिए कंसल्टिंग से लगभग 5,000 पाउंड की आय हुई। सार्वजनिक भाषण और कार्यशालाओं से उसे 9,500 पाउंड मिले। उनके मुताबिक, कंटेंट क्रिएशन उनकी सबसे मजबूत कमाई का जरिया साबित हुआ। यूजीसी कंटेंट के जरिए महिला ने 10,000 पाउंड कमाए। उनकी आय का सबसे बड़ा स्रोत ब्रांड डील्स थीं, जिनसे उन्हें 25,102 पाउंड मिले। इंस्टाग्राम पर 22 लाख से अधिक फॉलोअर्स के साथ, उनका प्रभाव एक शक्तिशाली व्यावसायिक उपकरण बन गया है।
20 घंटे काम करके बनीं लखपति
महिला ने दावा किया कि, उनकी अतिरिक्त आय से 50,102 पाउंड की कमाई हुई। उन्होंने बताया कि यूके के कुशल श्रमिक वीजा नियमों के अनुसार, वह अपने अतिरिक्त काम को सप्ताह में 20 घंटे तक ही सीमित रखती हैं। कुल मिलाकर, उनकी अतिरिक्त आय से 50,102 पाउंड की कमाई हुई। उन्होंने बताया कि यूके के कुशल श्रमिक वीजा नियमों के अनुसार, वह अपने अतिरिक्त काम को सप्ताह में 20 घंटे तक ही सीमित रखती हैं।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को देखने के बाद कई युवा प्रोत्साहित हुए और उन्होंने प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा कि, 'सप्ताह में 60+ घंटे काम करना और कंटेंट में महारत हासिल करना बहुत ही प्रभावशाली है, आप परम प्रेरणा हैं!'
दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'लड़की, इसे शेयर करने के लिए धन्यवाद। मुझे पब्लिक स्पीकिंग बहुत पसंद है और मैं कुछ इवेंट्स में स्पीच भी देती हूं, लेकिन अभी तक मैं इसे मुफ्त में ही कर रही हूं। इसे पेड स्पीच में कैसे बदलूं?।'
तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मैं कुछ समय से आपके ईमेल पढ़ रहा हूं और आप इसमें बिल्कुल अद्भुत हैं, यह सोचने के लिए बहुत कुछ देता है और काम करने के लिए स्पष्टता प्रदान करता है।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
Video: यूक्रेनी महिला ने भारतीय थिएटर को यूरोप से बेहतर बताया, कहा-'सुविधाएं देखकर होश उड़ गए'