1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इंडिया में आकर तो AI भी रोता होगा, Gemini से शख्स ने कुछ तरह लिए मजे, देखें Video

इंडिया में आकर तो AI भी रोता होगा, Gemini से शख्स ने कुछ तरह लिए मजे, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Feb 14, 2025 10:40 pm IST,  Updated : Feb 14, 2025 10:40 pm IST

AI के आने के बाद लोगों का काम आसान हो जाएगा, यह तो सभी ने सोचा होगा। मगर शायद ही किसी ने यह सोचा होगा कि इंडिया वाले इस AI से भी मजे ले सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे?

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : SOCIAL MEDIA

इंडिया में एक से बढ़कर एक लोग मौजूद हैं और उनके दिमाग में क्या-क्या चलता है, इसका अंदाजा तो बस उन लोगों को ही रहता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप इस बात को जानते होंगे कि भारत के लोग अपने दिमाग को कहां-कहां चलाते हैं। अब तक तो लोगों का दिमाग जुगाड़ करने में और लोगों से प्रैंक करने में ही चलते हुए देखा होगा मगर अब आप यह भी देख सकते हैं कि लोग कैसे AI से भी मजे ले रहे हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स Gemini से मजे ले रहा है। आइए आपको बताते हैं कि उसमें क्या नजर आ रहा है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

एक शख्स दो फोन को एक दूसरे के पास रख देता है। दोनों का स्पीकर एक दूसरे के विपरीत में होता है। इसके बाद वो एक फोन में जैमिनी को चालू करते हुए उससे पूछता है कि उसका दिन कैसा चल रहा है। अब इससे पहले की जैमिनी कोई जवाब देती, वो आदमी दूसरे फोन में भी जैमिनी को चालू कर देता है। अब एक का जवाब दूसरी जैमिनी सुनती और उसे ऐसा लगता कि कोई उससे बात कर रहा है। अब दूसरी जैमिनी जो जवाब देती, उसे सुनकर पहली जैमिनी भी रिएक्ट करती। इसके बाद उन दोनों के बीच में अलग ही बातचीत शुरू हो जाती है और वो देखकर शख्स मजे लेता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @rose_k01 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'इंडिया बिगनर्स के लिए नहीं है, इसने जैमिनी को जैमिनी से बात करवा दी।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 मिलियन लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- दो औरतों का गॉसिप। दूसरे यूजर ने लिखा- कार्तिक कॉलिंग कार्तिक। तीसरे यूजर ने लिखा- इंडियन जुगाड़, हम वो सभी फिक्स कर सकते हैं जो टूटा भी नहीं है। चौथे यूजर ने लिखा- हम किसी भी चीज को टेस्ट करने में बढ़िया हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसा लग रहा है कि दो सेल्स के बंदे एक दूसरे से बात कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

Valentine Day पर लड़की ने लिया ब्रेकअप का बदला, अपने Ex बॉयफ्रेंड को कुछ यूं किया परेशान

चाय बेचने वाले के दिमाग को सलाम है, वायरल Video देख आप भी उसकी करेंगे तारीफ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।