हमारे देश में ऐसे कई लोग हैं जिनका दिमाग जुगाड़ करने में खूब चलता है। कुछ लोग अपने पैसे को बचाने के लिए जुगाड़ करते हैं तो कुछ लोग उसी जुगाड़ वाले दिमाग से पैसा कमाते हैं। आप अगर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो फिर आपको यह बताने की जरूरत नहीं है कि लोग कैसे-कैसे जुगाड़ करते हैं। हर दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर मिल ही जाता है जिसमें गजब का जुगाड़ देखने को मिल जाता है। इंस्टाग्राम हो, फेसबुक हो या फिर एक्स हो, हर जगह वीडियो वायरल होते रहते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है और यह देखना तो बनता ही है।
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे शायद एक लोकल ट्रेन के अंदर से रिकॉर्ड किया गया है। ट्रेन की खिड़की ऐसी है कि उसे खोला नहीं जा सकता है। मतलब जाली वाली खिड़की है। अब ऐसे खिड़की से कोई चाय बेचने वाला चाय अंदर कैसे पहुंचाएगा? यह देखकर तो असंभव लगता है मगर जुगाड़ करने वाला आदमी यह भी कर सकता है। वायरल वीडियो में दिखता है कि शख्स पहले चाय के कप मोड़कर अंदर डालता है जिसे अंदर बैठा शख्स ले लेता है और फिर उसे सीधा कर लेता है। जब वो फिर से कप के शेप में हो जाता है तो चाय बेचने वाला शख्स केतली का मुंह अंदर डालकर उसमें चाय डाल देता है। इस तरह शख्स ने गजब का दिमाग लगाया।
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर ghantaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हमेशा एक रास्ता जरूर होता है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पैसे के साथ कोई समझौता नहीं। दूसरे यूजर ने लिखा- जब बात बिजनेस पर आती है तो उनका दिमाग अलग ही चलता है। तीसरे यूजर ने लिखा- कुछ भी चाय जरूरी है। चौथे यूजर ने लिखा- इंडिया के हवा में ही व्यापार है दोस्त। एक अन्य यूजर ने लिखा-जुगाड़ू भारतीय।
ये भी पढ़ें-
घर में रोज-रोज क्लेश से बचने के लिए पत्नी लेकर आई कॉन्ट्रैक्ट, रुल तोड़ने पर होगी ये सजा
Valentine Day पर लड़की ने लिया ब्रेकअप का बदला, अपने Ex बॉयफ्रेंड को कुछ यूं किया परेशान
संपादक की पसंद