1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ बनाया ऐसा Video, देखकर दिलजलों के कलेजे पर लोटने लगा सांप

लड़की ने बॉयफ्रेंड के साथ बनाया ऐसा Video, देखकर दिलजलों के कलेजे पर लोटने लगा सांप

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 14, 2025 03:06 pm IST,  Updated : Feb 15, 2025 10:05 am IST

इंस्टाग्राम पर एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ जो वीडियो शेयर किया, वह देख लोगों का दिल जल-भुन गया। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर चटकारे लेते दिख रहे हैं।

लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल- India TV Hindi
लड़की का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल Image Source : SOCIAL MEDIA

कुछ जोड़िया ऐसी होती हैं, जिन्हें देखते ही इंसान का मुंह खुला का खुला रह जाता है। ऐसे बेमेल जोड़ियों के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं। कई बार तो कुछ लोगों में एज गैप बहुत ज्यादा देखने को मिलता है तो कई लोगों में रंगत का अंतर। जैसे कोई लड़की अपने से कई गुना ज्यादा बड़े शख्स को अपना दिल दे बैठती है तो कई सुंदर लड़कियां किसी छपरी टाइप के लड़कों के झांसे में आ जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद लोगों का दिल जल-भुन गया। खासकर उन दिलजलों के जो आज तक सिंगल बैठे हुए हैं। 

वीडियो में लड़की को इस लड़के के साथ देख जल भुन गया लोगों का दिल

वीडियो में नजर आ रही लड़की बेहद खूबसूरत और कमसिन दिख रही है। वहीं, उसका बॉयफ्रेंड सांवला और भद्दी सूरत वाला नजर आ रहा है। इनकी जोड़ी को जिसने भी देखा उसने अपना माथा पीट लिया। वीडियो में लड़की को अपने बॉयफ्रेंड के साथ रोमांटिक अंदाज में रील बनाते हुए देखा जा सकता है। लड़की ने अपने वीडियो के बैकग्राउंड में जो गाना लगाया है। उसे सुनकर तो लोगों का दिल ही बैठा जा रहा है। लड़की ने 'अगर तुम मिल जाओ, जमाना छोड़ देंगे हम' गाना वीडियो में लगा रखा है। वीडियो देख ऐसा लग रहा जैसे वह उस लड़के के लिए मरी जा रही है लेकिन लड़का है कि उसे भाव तक नहीं दे रहा है। 

वीडियो पर कमेंट कर लोग ले रहे चटकारे

खैर इस वीडियो को बनाने के पीछे लड़की की जो भी मंशा हो, लेकिन असल में उसका यह वीडियो पोस्ट करना सफल हो गया। वीडियो को शेयर किए जाने के बाद से इसे लाखों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां कई लोगों ने कमेंट कर इस बेमेल जोड़ी का खूब मजाक उड़ाया। कई लोगों ने तो ‘कालिया को मिली आलिया बजाओ तालियां’ जैसे कमेंट किया है। वहीं, कुछ अन्य लोगों ने कमेंट कर लंगूर के हाथ में अंगूर लिखा है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @ansho_ll_90 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 

ये भी पढ़ें:

'शरमा गईं भाभी जी!', एग्जाम देने आई इस महिला और रिपोर्टर का Video हुआ वायरल, क्यूटनेस पर दिल हार बैठे लोग

मरे हुए पति के हाथों बनी सब्जी पत्नी ने दो सालों तक फ्रीज में रखा, मूव ऑन से पहले खाकर खत्म किया किस्सा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।