1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्या ये स्वर्ग जाने की ब्रिज है? देखिए कैसे हैंगिंग पुल पर मौत की दावत दे रहे हैं हजारों लोग

क्या ये स्वर्ग जाने की ब्रिज है? देखिए कैसे हैंगिंग पुल पर मौत की दावत दे रहे हैं हजारों लोग

 Published : Jan 25, 2023 10:33 am IST,  Updated : Jan 25, 2023 11:27 am IST

ऐसी तस्वीर शायद ही आपने पहले देखी होगी। इस वीडियो में लोग सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। यह मानवीय लापरवाही का दृश्य है

viral hanging bridge video- India TV Hindi
viral hanging bridge video Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। ऐसी तस्वीर शायद ही आपने पहले देखी होगी। इस वीडियो में  लोग सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। यह मानवीय लापरवाही का दृश्य है। यह वीडियो कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हो सकती।

इतनी भीड़ हादसे की घंटी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक हैंगिंग पूल नजर आ रहा है। इस ब्रिज पर इतनी भीड़ है कि देखते ही दिमाग सुन्न हो जाएगा। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि पूल पर सैकड़ों की संख्या में लोग नजर आ रहे हैं। सैकड़ों लोगों की भीड़ पूल पर साफ नजर आ रही है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि ये हैंगिंग ब्रिज एक सिरे से दूसरे सिरे से जुड़ा हुआ है। लोग ही इस ब्रिज के सहारे दूसरी ओर जा रहे हैं। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों तरफ से लोगों का आना-जाना लगा हुआ है। पूल भी अनियंत्रित दिख रही हैं।

ब्रिज पर भीड़ देख भड़के लोग
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि क्या आप इस ब्रिज को पार करना चाहेंगे? इस वीडियो को अब तक 66 हजार लोग देख चुके हैं। यह पोस्ट 1 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच चुकी है। इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस पूल पर लिमिट के हिसाब से लोग होने चाहिए थे लेकिन इतनी भीड़ हादसे की घंटी है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि नो थैंक्स। इस वीडियो पर कई रिएक्शन आ रहे हैं, जो देखने लायक हैं। वीडियो देखने के बाद हर कोई हैरान है। वहीं इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी तेजी से शेयर कर रहे हैं।

इसे पढ़े-

कार को निकालने आई क्रेन नदी में गिरी, आगे भी नहीं रुका सिलसिला, जो भी बचाने आया डूबता गया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।