1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जापानी महिला ने बच्चे के लिए बनाई 'RRR' फिल्म पर किताब, लोगों ने कहा- 'वाकई ये दिल छू लेने वाला पल'

जापानी महिला ने बच्चे के लिए बनाई 'RRR' फिल्म पर किताब, लोगों ने कहा- 'वाकई ये दिल छू लेने वाला पल'

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Mar 27, 2023 09:28 am IST,  Updated : Mar 27, 2023 09:28 am IST

अब तक फिल्म के गाने का बुखार लोगों पर से उतरा नहीं है। भारत समेत पूरी दुनिया में लोग 'RRR' फिल्म के फैन हो गए हैं।

viral japani mom book on rrr- India TV Hindi
'आरआरआर' पर बनाई किताब Image Source : INSTAGRAM/SSRRRMOVIE

राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर 'आरआरआर' फिल्म को ऑस्कर में इतिहास रचे हुए कुछ हफ्ते हो चुके हैं। लेकिन अब तक फिल्म के गाने का बुखार लोगों पर से उतरा नहीं है। भारत समेत पूरी दुनिया में लोग 'RRR' फिल्म के फैन हो गए हैं। हर कोई 'Natu Natu' पर डांस करते हुए वीडियो शेयर कर रहा है। कुछ ऐसे किस्से भी सामने आ रहे हैं, जो अपने आप में हैरान कर देने वाले हैं। ऐसी ही एक कहानी इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है।

अब क्या वायरल हो रही है?

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक पोस्ट से पता चलता है कि कैसे एक जापानी मां ने अपने बेटे के लिए एक आकर्षक सचित्र कहानी की किताब बनाई है, जो आरआरआर की कहानी बताती है। जिन लोगों ने फिल्म देखी है वे जानते हैं कि कहानी कितनी जटिल है। इसलिए मां ने अपने बेटे के लिए इसे आसान बनाने का फैसला किया। जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, कैमरे पर शानदार ढंग से बनाई गई किताब दिखाई जाती है। इसमें जापानी में अनुवादित पंक्तियों के साथ राम चरण और जूनियर एनटीआर के चरित्र का एक कार्टून संस्करण शामिल है।

जपानी मां के लिए लोगों ने क्या कहा?
“जापानी माँ ने आरआरआर फिल्म के लिए एक पूरी सचित्र कहानी की किताब बनाई। उसने सोचा कि उसके 7 साल के बेटे को उपशीर्षक वाली 3 घंटे की फिल्म देखने में मुश्किल होगी। जापानियों के लिए मेरा सम्मान। फैनडम में भी वे ऐसी क्लास दिखाते हैं।” वहीं इस पोस्ट को लेकर लोगों के रिएक्शन  भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये वीडियो दिल छू लेने वाला है। हमें देखकर काफी गर्व हुआ है। एक यूजर ने लिखा कि ये सभी भारतीय के लिए एक गर्व का पल है। भारत के लोगों ने अपने तरफ से जापानी मां का आभार जताया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।