Kanpur Viral Video: यूपी के कानपुर में आज (शुक्रवार को) गजब की घटना हुई। यहां उस लड़के की पिटाई रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर हो गई जो अपनी प्रेमिका से चुपचाप शादी करने पहुंचा था। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि लोगों ने लड़के को पकड़ लिया और उसके कपड़े खींच-खींचकर पीटा। इस दौरान, लोगों ने लड़के को अपशब्द भी कहे। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया।
इस घटना का वायरल वीडियो कानपुर के कोतवाली थानाक्षेत्र के रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर का बताया जा रहा है । वीडियो में एक ओर जहां लड़की पक्ष के लोग प्रेमी की पिटाई करते नजर आ रहे हैं तो वहीं युवक को इस कदर पिटता हुआ देख मौके पर मौजूद कुछ वकील, युवक का बचाव करते नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, वकीलों के हस्तक्षेप के बाद प्रेमिका पक्ष के लोग शांत हुए, उन्होंने लड़के की इस तरह से कचहरी के बाहर पिटाई का विरोध किया। और कानून-व्यवस्था पर सवाल खडे़ किए। उन्होंने कानून का हवाला दिया और इस पर आपत्ति जताई।
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि लड़की के परिजन लड़के को पकड़ लेते हैं। इसके बाद सभी घेरकर लड़के पर तमाचों की बरसात कर देते हैं। फिर वे लड़के को उसकी शर्ट पकड़कर घसीटने लगते हैं। इस दौरान लड़की चिल्लाती हुई भी सुनाई देती है। लेकिन लड़के को पीटने वाले नहीं रुकते हैं।
वायरल वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि लड़की के परिजन लड़के को मारते-मारते रजिस्ट्रार ऑफिस से सड़क की तरफ ले आते हैं। लेकिन कोई भी उसे बचाने नहीं आता है। रजिस्ट्रार ऑफिस के बाहर मौजूद भीड़ तमाशबीन बनी रहती है। कोई भी बीच में पड़कर लड़के को बचाने की कोशिश नहीं करता है। जिसके बाद कुछ वकील बाहर आकर प्रेमी को बचाते हैं।
वीडियो बनाने वाला भी उसमें बोलता सुनाई दे रहा है कि अरे मुझे ही कोई ना पकड़ ले, तो उसके पास खड़ा शख्स बोलता है कि अरे तुम वीडियो जूम करके बनाओ। मैं खड़ा हूं ना, तुम्हे कोई नहीं पकड़ेगा। और फिर युवक घटना का वीडियो बनाता है जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
(इनपुट- अनुराग श्रीवास्तव)
संपादक की पसंद