1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कार्तिन आर्यन ने भोजपुरी गाने पर हिलाया कमर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

कार्तिन आर्यन ने भोजपुरी गाने पर हिलाया कमर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

 Published : Feb 24, 2023 04:19 pm IST,  Updated : Feb 24, 2023 04:28 pm IST

इस वीडियो में कार्तिक भोजपुरी अंदाज में दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस अंदाज की काफी तारीफ कर रहे हैं। वैसे तो हर वीडियो की तारीफ उनके फैंस करते हैं।

Karthik Aryan's dance on Bhojpuri song- India TV Hindi
कार्तिक आर्यन का भोजपूरी गाने पर डांस Image Source : SOCIAL MEDIA

बॉलीवुड में इन दिनों एक ही नाम चर्चा में है। इस नए लड़के ने अपने काम से सबको इतना दीवाना बना दिया है कि हर कोई उसके साथ काम करना चाहता है। प्रोड्यूसर्स से लेकर डायरेक्टर्स तक इस यंग ब्लड के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। अब इसके पीछे एक ही वजह है क्योंकि इस लड़के ने एक के बाद एक हिट फिल्में दी। हेडलाइन से तो आपको नाम पता चल ही गया होगा लेकिन फिर भी हकीकत बताने में हर्ज ही क्या है। जी हां हम बात कर रहे हैं कार्तिक आर्यन की। कार्तिन आर्यन वो नाम हैं जिसने अपनी बदलौत से बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई। जिसका कोई गॉडफादर नहीं है, इसके बावजूद भी कार्तिक ने फिल्मी दुनिया में जगह बनाई।

डांस ऐसा कि देख दिवाना हो जाएंगे

कार्तिक इन दिनों देश के कई राज्यों में अपनी नई फिल्म 'शहजादा' का प्रमोशन करते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को रिलीज हुए 7वां दिन हो गया है। इन सबके बीच कार्तिक आर्यन का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक भोजपुरी अंदाज में दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस अंदाज की काफी तारीफ कर रहे हैं। वैसे तो उनके हर वीडियो की तारीफ उनके फैंस करते हैं लेकिन फैंस के अलावा जो भी वीडियो देख रहा है वो कार्तिक का नया फैन बनता जा रहा है। यानी कार्तिक का फैन बेस मजबूत होता जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि वीडियो कैसा है? हमने आपको खबर की हेडलाइन से हिंट दिया था।

कार्तिक ने भोजपुरी गाना पर हिलाया कमर 
कार्तिक आर्यन भोजपुरी के मोस्ट फेमस सॉन्ग 'कमरिया, कमरिया करे लपालप लॉलीपॉप लागेलू' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। कार्तिक  देसी स्टाइल में डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ और भी कई लोग डांस कर रहे हैं। कार्तिक कमर पर हाथ रखकर कमर को जबरदस्त तरीके से हिला रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।