1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पति ने परेशान होकर कुत्ते से करवा दी पत्नी की शादी, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

पति ने परेशान होकर कुत्ते से करवा दी पत्नी की शादी, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

 Edited By: Ravi Prashant
 Published : Feb 22, 2023 05:38 pm IST,  Updated : Feb 22, 2023 05:41 pm IST

अब आप इस वीडियो को ही देख लीजिए, एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी कुत्ते से करवा दी है। यह सुनने में जरूर अजीब लग रहा होगा, लेकिन हकीकत यही है।

Story of husband, wife and dog- India TV Hindi
पति, पत्नी और कुत्ते की स्टोरी Image Source : INSTAGRAM/TECHPARESH

अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और आपको कुछ अजीबोगरीब वीडियोज देखने को मिल जाएं तो हैरान मत हो जाएगा। इंटरनेट की इस दुनिया में आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देते हैं। कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद आपको लगता है कि आजकल क्या चल रहा है? अब आप इस वीडियो को ही देख लीजिए, एक शख्स ने अपनी पत्नी की शादी कुत्ते से करवा दी है। यह सुनने में जरूर अजीब लग रहा होगा, लेकिन हकीकत यही है। व्यक्ति के साथ कुछ ऐसी वजहें थीं, जिसके चलते उसने ऐसा फैसला लिया।

कुत्ते से पत्नी की शादी करवा दी

इस वीडियो में युवक ने कहा कि उसकी पत्नी पर कोई ग्रह है। इसलिए हमने कुत्ते से शादी करा दी। वीडियो में पीछे से एक युवक पूछता है कि आपको कौन सा पंडित बताया है। इस पर वह व्यक्ति उत्तर देता है कि किसी विद्वान पंडित ने बताया था। वह व्यक्ति कहता है कि मेरा पंडित बहुत विद्वान है। उसके कहने पर मैं कुत्ते से पत्नी की शादी करवा रहा हूं। वीडियो में युवक महिला से पूछता है कि क्या मैडम आपकी मर्जी से शादी कर रही हैं। इस पर महिला भी जवाब देती है कि हां, मैं अपनी मर्जी से शादी कर रही हूं। इस वीडियो में कितनी सच्चाई है, कहा नहीं जा सकता। यह वीडियो कहां का है, इसकी पुष्टि हम नहीं कर सकते।

पंडित को किया जा रहा है बदनाम
वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि मजा आ गया। वीडियो को 47 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 800 से ज्यादा लोगों ने पोस्ट को लाइक किया है। वीडियो पर चौंकाने वाले रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि आप ऐसे ही पंडित को बदनाम कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो पूरी तरह से स्क्रिप्टेड है। इसे फिल्माया गया है, और पंडित को बदनाम किया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।