1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. तेंदुए ने निकाली मगरमच्छ की हवा, पानी के राजा पर किया ऐसा हमला कि दंग रह गए लोग

तेंदुए ने निकाली मगरमच्छ की हवा, पानी के राजा पर किया ऐसा हमला कि दंग रह गए लोग

 Published : Apr 19, 2023 04:43 pm IST,  Updated : Apr 19, 2023 04:43 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक तेंदुआ पानी के भीतर एक मगरमच्छ को मारता है और इतनी कुशलता से उसका शिकार करता है कि उसे बाहर भी निकाल लेता है।

तेंदुए ने मगरमच्छ की हालत टाइट- India TV Hindi
तेंदुए ने मगरमच्छ की हालत टाइट Image Source : SOCIAL MEDIA

मगरमच्छ को पानी का राजा कहा जाता है। यानी मगरमच्छ पानी में राजा की तरह रहता है। पानी में उसका शिकार करना आसान नहीं होता है। आप समझ लीजिए कि पानी में मगरमच्छों का शिकार नहीं कर सकते हैं। यह बात हम सभी जानते हैं और देखते भी रहे हैं, लेकिन अब इस भ्रम को तोड़ने का समय आ गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक तेंदुआ पानी के भीतर एक मगरमच्छ को मारता है और इतनी कुशलता से उसका शिकार करता है कि उसे बाहर भी निकाल लेता है।

तेंदुए ने मगरमच्छ की हवा निकाल दी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि वीडियो में एक जंगली तेंदुआ मगरमच्छ का शिकार करता है। वह इतनी तेजी से अटैक मोड में रहता है कि कुछ भी मगरमच्छ को सोचने का मौका नहीं देता है। वह उस पर पूरी तरह से हावी हो जाता है। आप वीडियो में साफ देख सकते हैं कि तेंदुआ मगरमच्छ को मुंह में दबाकर भाग निकलता है। यह वीडियो अपने आप में हैरान कर देने वाला है क्योंकि इतने गहरे पानी मगरमच्छ का शिकार करना ये काफी चौंकाने वाला जैसा है।

सोशल मीडिया पर वीडियो को खूब किया जा रहा है शेयर 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया कि तेंदुए ने मगरमच्छ का बैंड बजाया। अगर आप वन्य जीवों से संबंधित वीडियो देखते हैं तो आपको यह वीडियो बहुत पसंद आया होगा। यह वीडियो इंस्टाग्राम के साथ-साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल है। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।