1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सड़क पर शराब की बोतलों का जुलूस! वीडियो देख पीने वालों के दिल पसीज जाएंगे

सड़क पर शराब की बोतलों का जुलूस! वीडियो देख पीने वालों के दिल पसीज जाएंगे

 Published : Jan 03, 2023 07:54 am IST,  Updated : Jan 03, 2023 07:54 am IST

शराब पीने वाले ज्यादातर लोग इस वीडियो को देखकर मायूस हो रहे हैं। वीडियो में जिस तरह से शराब की बोतल के साथ किया जा रहा है।

वायरल खबर- India TV Hindi
वायरल खबर Image Source : INSTAGRAM

हमारे देश के कई राज्यों में शराब बंद है यानी जिन राज्यों में शराब पर रोक है वहां शराब पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। वहां शराब पीना और खरीदना कानून अपराध माना जाता है। ऐसे में जिन राज्यों में वहां की पुलिस अवैध शराब जब्त करती है तो उन शराबों को नष्ट कर दिया जाता है। ऐसे में आए दिन शराब की नष्टीकरण के वीडियो सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शराब पीने वाले ज्यादातर लोग इस वीडियो को देखकर मायूस हो रहे हैं। वीडियो में जिस तरह से शराब की बोतल के साथ किया जा रहा है, इस वीडियो को देखकर हर शराबी का दिल पसीज जाएगा। 

सड़क पर शराब की बारात 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क पर शराब की बोतलों से  लाइन लगी हुई है। पूरी सड़क पर शराब नजर आ रही है। आप वीडियो में देखेंगे कि पुलिसकर्मी शराब को लेकर कुछ गाइडलाइन देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि पुलिसकर्मी हाथ में शराब की बोतल लिए कुछ कह रहा है।  और वीडियो में कुछ देर बाद आप देख सकते हैं कि सड़क पर रखी शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाया जाता है। जिसके बाद शराब पूरी तरह से खत्म हो जाती है। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यूजर्स के पिघल गए दिल 
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने अपने प्रोफाइल से पोस्ट किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक इसे 22 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही वीडियो पर 8 से ज्यादा लोगों ने कमेंट किया है। अब जब वीडियो वायरल हो गया है तो यूजर्स के अजीबोगरीब रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्होंने क्या गलत किया था। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि बेचारे ड्राइवर को इतनी मेहनत करने के बाद बोतल जरूर मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।