1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पटरियों पर घूम रही थीं गाय, देखते ही लोको पायलट ने जो किया वह देख लोगों के मन में बढ़ गई ड्राइवर की इज्जत

पटरियों पर घूम रही थीं गाय, देखते ही लोको पायलट ने जो किया वह देख लोगों के मन में बढ़ गई ड्राइवर की इज्जत

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Sep 08, 2024 06:31 pm IST,  Updated : Sep 08, 2024 06:31 pm IST

रेलवे ट्रैक पर गायों को देखकर लोको पायलट कुछ ऐसा करता है, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स उसकी इंसानियत को सलाम कर रहे हैं। ट्रेन के अंदर पायलट केबिन से बनाया हुआ वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

रेलवे ट्रैक पर चलती हुईं गायें- India TV Hindi
रेलवे ट्रैक पर चलती हुईं गायें Image Source : SOCIAL MEDIA

कई बार ऐसा होता है कि चलती ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर अचानक से जानवर आ जाते हैं। ऐसे में कुछ जानवर तो हादसे का शिकार हो जाते हैं लेकिन कई बार ट्रेन के ड्राइवर इन जानवरों को देख ट्रेन रोक देते हैं और उनके वहां से हटने का इंतजार करते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें एक लोको पायलट ने रेलवे ट्रैक पर चल रही गाय को बचाने के लिए ट्रेन को रोक देता है और ट्रैक से उनके हटने के बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ाता है।  

गायों को रेलवे ट्रैक पर देख लोको पायलट ने दिखाई मानवता

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि लोको पायलट ट्रेन स्पीड में लेकर आगे बढ़ रहा है। तभी अचानक से एक गाय रेलवे ट्रैक क्रॉस करते नजर आती है। यह देख लोको पायलट तुरंत ट्रेन की स्पीड कम करते है और गाय के रेलवे ट्रैक पार करने का इंतजार करने लगता है। जब एक गाय ट्रैक पार कर लेती है तो वह धीमी गती से आगे बढ़ता है। आगे एक और गाय रेलवे ट्रैक पर मिलती है। जिसे देख वह ट्रेन को रोक ही देता है। जब ये गाय भी ट्रैक पार कर लेती है तो ड्राइवर ट्रेन लेकर आगे बढ़ता है। 

लोगों ने ट्रेन ड्राइवर के इस नेक काम की सराहना की

लोको पायलट का यह नेक काम देख लोग उसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते हैं और कमेंट कर उसकी खूब तारीफ करते हैं। लोग ट्रेन ड्राइवर के इस काम के लिए उसे सलाम कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा - सच में, ट्रेन चालक की मानवता और संवेदनशीलता को सलाम। दूसरे ने लिखा - धार्मिक व्यक्ति है भगवान नारायण इस पर कृपा करें। ऐसे ही एक अन्य यूजर ने ट्रेन ड्राइवर को बहुत ही अच्छा इंसान बताया। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @NareshYadav100 नाम के यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - आप लोग विडियो को अंत तक जरूर देखे और ट्रेन चालक के लिए दो शब्द जरूर लिखे।  जिसे अब तक डेढ़ मिलियन लोगों ने देखा 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। 

ये भी पढ़ें:

Video: हरियाणवी गाने पर आंटी ने किया जबरदस्त डांस, कमर की लचक देख लोग बोलें - दिल तो अभी भी जवां है

Video: इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए भिड़ी बच्चियां, एंग्री क्यूट गर्ल के एक्प्रेशन ने जीता लाखों लोगों का दिल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।