1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मिलिए इस हैवी ड्राइवर से, चलाया ऐसे लूना कि लोगों के उड़ गए होश, देखें वायरल वीडियो

मिलिए इस हैवी ड्राइवर से, चलाया ऐसे लूना कि लोगों के उड़ गए होश, देखें वायरल वीडियो

 Published : Jan 09, 2023 01:03 pm IST,  Updated : Jan 09, 2023 01:12 pm IST

आप वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे युवक सारे ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहा है।

वायरल लूना बाइक ड्राइवर वीडियो- India TV Hindi
वायरल लूना बाइक ड्राइवर वीडियो Image Source : SOCIAL MEDIA

सड़कों पर यात्रा करते समय आपने कई हैवी ड्राइवर को देखा होगा। इन ड्राइवरों की ड्राइविंग देखकर आप हैरान रह जाते होंगे। इनमें से ही कुछ वाहन चालकों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जाता है। जो सड़कों के साथ-साथ इंटरनेट की दुनिया में भी तहलका मचाते हैं। ऐसे वीडियो को लोग काफी पसंद भी करते हैं और खूब शेयर भी करते हैं लेकिन एक तपका नाराज भी हो जाता है। हाल ही में आपने कई हैवी ट्रक ड्राइवरों के वीडियो देखे होंगे जो बिना फ्रंट व्हील के ट्रक चलाते नजर आए।

वीडियो को सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर किया गया है। ट्रक ड्राइवर की ड्राइविंग देख हर कोई हैरान रह गया। अब ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कोई ट्रक ड्राइवर नहीं है। इस वायरल वीडियो में एक लूना ड्राइवर है, इस ड्राइवर को गाड़ी चलाते देख हर कोई हैरान है। 

 ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गाड़ी चला रहा है

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लूना ड्राइवर दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लूना चलाने वाला व्यक्ति ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए गाड़ी चला रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि युवक लूना के ऊपर कई कंबल लदे हुए हैं। लूना पर इतना सामान है कि वह ठीक से पीछे बैठा भी नहीं है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे वह पैर लटकाकर लापरवाही से लूना चला रहा है।

मौत के करीब था युवक 
यदि युवक थोड़ा भी असंतुलित होता तो सीधे दुर्घटना का शिकार हो सकता था। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इस बाइक सवार की जमकर आलोचना की है। इस तरह गाड़ी चलाना खतरे से खाली नहीं है। ऐसे में मरने की पूरी संभावना है। वीडियो में आप आगे देखेंगे कि कैसे लूना को असहजता से हैंडल करते हुए नजर आ रहा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।