1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गर्लफ्रेंड का बर्थडे होटल में मनाने पहुंचा था शख्स, अचानक आ गई पत्नी, फिर जो हुआ..., जानें पूरा मामला

गर्लफ्रेंड का बर्थडे होटल में मनाने पहुंचा था शख्स, अचानक आ गई पत्नी, फिर जो हुआ..., जानें पूरा मामला

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 07, 2026 02:41 pm IST,  Updated : May 07, 2026 02:42 pm IST

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक व्यक्ति अपनी गर्लफ्रेंड का बर्थडे मनाने के लिए होटल में रुका था। हालांकि, वहां पर अचानक से शख्स की पत्नी पहुंच गई। पत्नी ने यहां अपने पति और उसकी प्रेमिका दोनों की पिटाई कर दी।

madhya pradesh Mandsaur husband wife fight- India TV Hindi
पत्नी ने पति को होटल में पकड़ा। Image Source : REPORTER

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले से बड़ी ही हैरान कर देने वाली खबर वायरल हो रही है। दरअसल, मंदसौर में बीती रात एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साई पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर होटल में ही पति और उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी के अनुसार, शख्स अपनी प्रेमिका का जन्मदिन मनाने के लिए होटल में रुका था।

कमरे का दरवाजा खुलते ही भड़का विवाद

सामने आई जानकारी के अनुसार, शामगढ़ निवासी 50 वर्षीय जुल्फिकार अली (पिता- नियामत खान) अपनी 38 वर्षीय प्रेमिका, जो मंदसौर के समीप स्थित मुलतानपुरा की रहने वाली बताई जा रही है, उसके साथ नाहटा चौराहा स्थित समता पैलेस होटल में रुका हुआ था। देर रात करीब 11 बजे उसकी पत्नी अपने भाई और भाभी के साथ होटल पहुंची। जैसे ही कमरे का दरवाजा खुला, पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ देख आपा खो दिया और पति और उसकी प्रेमिका पर एक के बाद एक थप्पड़ बरसाना शुरू कर दिए। 

बाल पकड़कर की पिटाई, नीचे तक घसीटा

पत्नी ने अपनी भाभी के साथ मिलकर प्रेमिका के बाल पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। वहीं, पत्नी का भाई जुल्फिकार अली के साथ झूमा-झटकी करता नजर आया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पत्नी पति की प्रेमिका को पहली मंजिल से सीढ़ियों पर घसीटते हुए नीचे तक ले गई। मौके पर सूचना मिलने पर डायल-112 मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। इसके बाद जुल्फिकार अली और उसकी प्रेमिका को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। 

प्रेमिका का जन्मदिन मनाने आया था

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मेडिकल के बाद जब पुलिस थाने पहुंची तो जुल्फिकार के परिजन वहां से जा चुके थे। ऐसे में पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई कर जुल्फिकार अली और उसकी प्रेमिका को छोड़ दिया गया। जुल्फिकार अली पेशे से डॉक्टर है और शामगढ़ में निजी क्लीनिक संचालित करता है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को प्रेमिका का जन्मदिन होने के कारण वह मंदसौर आया था और होटल में कमरा लिया था। (रिपोर्ट: अशोक परमार)

ये भी पढ़ें- बाली के मंदिर में बंदरों ने भारतीय महिला से छीना चश्मा, Video सचमुच आपको चौंका देगा

असम के चाय बागान की सुंदरता देख इंप्रेस हो गई म​हिला, तारीफ कर जो कहा; तुरंत होने लगा वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।