1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पुलिस ने इस शख्स पर घोषित किया पूरे 1 रुपये का इनाम, मामला जानकर हर कोई हुआ हैरान

पुलिस ने इस शख्स पर घोषित किया पूरे 1 रुपये का इनाम, मामला जानकर हर कोई हुआ हैरान

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Feb 05, 2026 02:35 pm IST,  Updated : Feb 05, 2026 02:42 pm IST

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में फरार आरोपी और शराब सरगना धनराज लोधी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक ने 1 रुपये का इनाम घोषित किया है। ये मामला अब चर्चा का विषय बन गया है।

Rs 1 bounty announced on man in MP- India TV Hindi
पुलिस ने शख्स पर घोषित किया 1 रुपये का इनाम। Image Source : REPORTER

पुलिस द्वारा आम तौर पर अपराधियों के सिर पर हजारों या लाखों रुपये का इनाम घोषित किए जाने की खबरें सामने आती रहती हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से एक बड़ा ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी के सिर पर पुलिस ने 1 रुपये के इनाम का ऐलान किया है। ये इनाम जिले के शराब माफिया धनराज लोधी के खिलाफ घोषित किया गया है। आइए जानते हैं कि पुलिस ने ऐसा क्यों किया है।

क्या है पूरा मामला?

नरसिंहपुर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना द्वारा शराब माफिया धनराज लोधी के खिलाफ 1 रुपये का इनाम घोषित करने का मामला सुर्खियों में है। उनका यह अनोखा फैसला अपराधियों के प्रति पुलिस के कड़े तेवर और उन्हें समाज में अपमानित करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। हजारों या लाखों रुपये के बजाय शराब सरगना धनराज लोधी के लिए सिर्फ एक रुपया तय करना चर्चा का विषय बन गया है।

क्या है इस कदम का मकसद?

दरअसल, नरसिंहपुर पुलिस के इस कदम का मकसद धनराज जैसे माफियाओं को यह संदेश देना है कि कानून की नजर में उनकी हैसियत कौड़ी के बराबर भी नहीं है। मिली जानकारी के हिसाब से अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस अब मनोवैज्ञानिक दबाव का भी सहारा ले रही है।

आरोपी ने शर्म के मारे खुद को गिरफ्तार करवाया

जैसे ही 1 रुपये के इनाम का पोस्टर वायरल हुआ आरोपी ने शर्म के चलते खुद को गिरफ्तार करवा लिया। हालांकि, पुलिस की ओर से इस तरीके से आरोपी का पोस्टर वायरल करने के बाद नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना की जमकर तारीफ हो रही है। नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब कारोबारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है और कार्रवाई जारी है। लेकिन ये अनोखा मामला चर्चा का विषय बन गया है। (रिपोर्ट: आलोक)

 

ये भी पढ़ें- मुंबई के पुलिसकर्मी ने बेघर मां और बच्चे को दिया ऐसा प्यारा गिफ्ट, देखकर तारीफ करते नहीं थके यूजर्स; Video Viral

दंपत्ति ने घर का सामान हाइवे पर रखकर लगा दिया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें, वीडियो वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।