1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पत्नी संग काटा केक और फिर कर दिया कुछ ऐसा जो बीवी को नहीं आया पसंद, लोगों ने भी जमकर दिए रिएक्शन

पत्नी संग काटा केक और फिर कर दिया कुछ ऐसा जो बीवी को नहीं आया पसंद, लोगों ने भी जमकर दिए रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 11, 2025 10:41 pm IST,  Updated : Dec 11, 2025 10:41 pm IST

अभी सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है और उस वीडियो को देखने के बाद लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा और फिर लोगों के कमेंट्स के बारे में बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@NANDANTWTS

आज के समय में हर किसी के हाथ में मोबाइल फोन है और उसमें कैमरा भी अच्छा-खासा मिलता है। लोग अलग-अलग मौके पर उससे वीडियो बनाते ही हैं और कई बार कैमरे में कुछ ऐसा कैद हो जाता है जो सोशल मीडिया का कंटेंट बन जाता है। आप अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन कुछ देर भी एक्टिव रहते हैं तो एक से बढ़कर एक कंटेंट आपकी फीड पर आते होंगे और उन्हीं के बीच में कई सारे वायरल वीडियो भी रहते होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको बताते हैं कि इस वीडियो में क्या है और उसके बाद आपको लोगों के रिएक्शन के बारे में बताएंगे।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा वो एक कपल के एनिवर्सरी का मालूम होता है। वीडियो में दिखता है कि टेबल पर खूबसूरत केक रखा हुआ है और पत्नी के साथ मिलकर पति केक को काटता है। इसके बाद वो केक में से एक पीस निकलाता है और पत्नी को खिलाने की जगह वो अपनी मां की तरफ बढ़ जाता है। उसकी मां भी टोकती है कि पत्नी को खिलाओ और वो तुरंत वापस आ जाता है मगर तब तक तो उससे गलती हो गई थी कि उसने पत्नी को नहीं खिलाया और उसकी पत्नी का रिएक्शन यह बताता है। उसकी पत्नी को यह पसंद नहीं आया जो उसके हाव-भाव बता देते हैं। अब आगे क्या हुआ, वो तो वीडियो में नहीं दिखा मगर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है कि आदमी की पहली पसंद हमेशा मां होती है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @nandantwts नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हमेशा पहले मां।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 38 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इसमें भी कुछ लोगों को दिक्कत होगी। दूसरे यूजर ने लिखा- मां हमेशा स्पेशल होती है। तीसरे यूजर ने लिखा- मां के आगे कोई नहीं। एक यूजर ने लिखा- पत्नी पहले हकदार है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया था लड़का मगर हो गया कांड, Video देख नहीं रुकेगी हंसी

हाईवे पर लगे स्पीडोमीटर का इस लड़के ने किया अनोखा इस्तेमाल, Video हो गया वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।