1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. महिलाओं के बीच 'उफ्फ तेरी अदा' पर डांस कर चचा ने लूट ली लहरिया, Video देख आपके मन में भी बजने लगेगी सीटी

महिलाओं के बीच 'उफ्फ तेरी अदा' पर डांस कर चचा ने लूट ली लहरिया, Video देख आपके मन में भी बजने लगेगी सीटी

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Feb 01, 2025 06:56 pm IST,  Updated : Feb 01, 2025 06:56 pm IST

उफ्फ तेरी अदा गाने पर डांस करते हुए एक व्यक्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक तीन मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा और 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।

डांस करते हुए अंकल का वीडियो हुआ वायरल- India TV Hindi
डांस करते हुए अंकल का वीडियो हुआ वायरल Image Source : INSTAGRAM/@DREAMCRYSTALS.IN

सोशल मीडिया पर एक चचा का डांस करते वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में वे महिलाओं के बीच, 'उफ्फ तेरी अदा' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। चचा के इस वीडियो पर लोग खूब मजे ले रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि चचा एक शादी समारोह में महिलाओं के बीच डांस करते हुए खूब रंग जमाए हुए हैं। उनके डांस पर महिलाएं खूब तालियां पीट रही हैं। डांस करने के दौरान वे अपनी कमर को माइकल जैक्सन की अंदाज में हिला रहे हैं। उनका यह डांस माइकल जैक्सन के डांस से कुछ कम नहीं लग रहा।

चचा ने अपने डांस से बना दिया माहौल

आप देख सकते है कि चचा जिस तरह का डांस कर रहे हैं, वैसा डांस करने की अनुमति उनकी उम्र नहीं देती फिर भी वे महिलाओं को इम्प्रेस करने के लिए माइकल जैक्सन को भी पछाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। बकाइन रंग का कुर्ता-पायजामा और स्नीकर्स पहने चचा जो डांस कर कहर ढा रहे हैं उसका कोई जवाब नहीं। पूरे एनर्जी के साथ डांस फ्लोर पर चचा ने तहलका मचा दिया। उनके डांस को देख वहां मौजूद महिलाएं उनके लिए चीयर करते नजर आईं। 

वीडियो देख लोगों ने चचा को बताया माइकल जैक्सन

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक तीन मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- "हम सभी के पास एक ऐसा रिश्तेदार होता है जो इस तरह से नाचता है।" वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- चिचा को दिल खोलकर नाचते हुए देखना अच्छा लगा। दूसरे ने लिखा- "जिस तरह से चचा ने डांस का आनंद लिया वह परम आनंद है।" तीसरे ने लिखा- "चचा तो माइकल जैक्सन निकले।

ये भी पढ़ें:

लव मैरिज से होने वाले साइड इफेक्ट्स शख्स ने एक-एक कर गिनवाए, Video पर लोग कमेंट कर ले रहे चटकारे

Video: सड़क पर खेल रही बच्ची पर टूट पड़े कुत्ते, हाथ-पैर नोंचा फिर घसीटकर ले जाने लगे, चीख सुन महिला ने बचाई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।