Sunday, February 22, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. सपने में दूध मांग रहा था सांप, सच में पिलाने पहुंच गया शख्स, सर्प ने काटा तो डिब्बे में लेकर पहुंचा अस्पताल

सपने में दूध मांग रहा था सांप, सच में पिलाने पहुंच गया शख्स, सर्प ने काटा तो डिब्बे में लेकर पहुंचा अस्पताल

Edited By: Amar Deep @amardeepmau Published : Feb 22, 2026 04:30 pm IST, Updated : Feb 22, 2026 04:30 pm IST

बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक शख्स सांप लेकर अस्पताल पहुंच गया। शख्स ने दावा किया है कि सांप उसके सपने आकर दूध पिलाने को बोलता था। वह सांप को दूध पिलाने गया तो सांप ने उसे डस लिया।

सांप लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सांप लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स।

सीतामढ़ी: जिले के मेजरगंज प्रखंड से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक को सपने में देखी घटना को सच मानना भारी पड़ गया। दरअसल, एक युवक का दावा है कि एक सांप करीब 15 दिनों से उससे सपने में दूध और लावा मांगता है। हालांकि युवक ने इस घटना को सच मान लिया और सांप को दूध पिलाने चला गया। दूध पिलाने के दौरान सांप ने युवक को डस लिया। मामला सिर्फ यहीं नहीं रुका, सांप के डसने के बाद युवक ने उसे एक डिब्बे में बंद किया और फिर उसे लेकर अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों का कहना है कि समय रहते अस्पताल पहुंचने की वजह से शख्स की जान बच गई। 

सपने में सांप द्वारा दूध मांगने का दावा

दरअसल, मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश पासवान नामक युवक, जो मेजरगंज क्षेत्र में मजदूरी का काम करता है। मुकेश पासवान का कहना है उसने सपने में देखा कि एक सांप उससे दूध और लावा मांग रहा है। मुकेश के मुताबिक वह इस तरह का सपना बीते कई दिनों से देख रहा था। बीती रात भी ऐसा ही हुई। वहीं सपना देखने के बाद जब उसकी नींद खुली तो वह अपने सपने को सच मान चुका था। सुबह उठने के बाद उसे एक सांप मिल गया, जिसे देखने के बाद वह सांप को दूध पिलाने की कोशिश करने लगा। हालांकि सांप ने दूध तो नहीं पीया उल्टा उसने मुकेश को ही डस लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

डिब्बे में बंद करके सांप को ले गया हॉस्पिटल

सांप के डस लेने के बाद मुकेश ने घबराने के बजाय हिम्मत दिखाते हुए उसी जिंदा सांप को पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद वह सीधे अस्पताल पहुंचा, जिससे डॉक्टरों को इलाज में काफी मदद मिली। मुकेश अपने साथ सांप को अस्पताल लेकर गया था। फिलहाल अस्पताल में मुकेश का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उसकी स्थिति नियंत्रण में है। स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है। लोग इसे अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं और इस तरह के विश्वास से बचने की अपील कर रहे हैं। (इनपुट- सौरभ)

यह भी पढ़ें-

60 साल के स्कूल मैनेजर को 28 की टीचर से हुआ प्यार, नेपाल भागकर रचा ली शादी; गांव में तनाव

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement