1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हनी सिंह से सीधे नाना पाटेकर की आत्मा घुस गई, भाई ने ऐसा गाना कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

हनी सिंह से सीधे नाना पाटेकर की आत्मा घुस गई, भाई ने ऐसा गाना कि सोशल मीडिया पर हो गया वायरल

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Apr 05, 2026 09:23 pm IST,  Updated : Apr 05, 2026 09:23 pm IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक गाना गा रहा है, लेकिन उसने कुछ ऐसा किया कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट।- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट। Image Source : IG/ARYANVISION__

Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक गाना गा रहा है, लेकिन उसने कुछ ऐसा किया कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या है?

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति, अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर गाना गा रहा होता है। इस दौरान उसका एक दोस्त गिटार भी बजा रहा है। युवक पहले तो हनी सिंह की आवाज में गाना शुरू करता है, लेकिन थोड़ी ही देर बाद वह हनी सिंह के रैप को नाना पाटेकर की आवाज में गाने लगता है। इसके बाद वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। युवक के इस तरह से अलग-अलग आवाज में गाना गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वह वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @aryanvision__ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'टैग हनी सिंह।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- इस वर्जन को भी रिलीज करो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- कंट्रोल उदय। तीसरे यूजर ने लिखा- भाई पहली बार सीरियस सॉन्ग सुना है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई कोई Badshah ओर Raftaar को ये reel दिखाओ।

(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

यह भी पढ़ें-

Video : भारत में QR पेमेंट सिस्टम देख जर्मन टूरिस्ट का दिमाग हिल गया, UPI को बताया जादू; रिएक्शन वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।