1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गजब पागलपन है! शादी के घर में आग पर सिलेंडर गर्म करने लगा शख्स, इसके बाद...

गजब पागलपन है! शादी के घर में आग पर सिलेंडर गर्म करने लगा शख्स, इसके बाद...

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Dec 08, 2023 06:34 pm IST,  Updated : Dec 08, 2023 06:34 pm IST

आज तक आपने ना जाने कितने ही ऐसे लोग देखे होंगे जिन्हें मौत का डर नहीं होता है। लेकिन यह बंदा तो उनसे भी दो कदम आगे निकला। इसने अपने साथ दूसरों के भी जान को खतरे में डाल दिया।

Viral- India TV Hindi
आग पर सिलेंडर गर्म करता शख्स Image Source : SCREEN GRAB

हर किसी के घर में खाना बनता है और उसके लिए हर कोई सिलेंडर का इस्तेमाल जरूर करता है। सिलेंडर के अंदर ज्वलनशील पदार्थ होता है इसलिए इसे बहुत ही सावधानी के साथ रखना पड़ता है। अगर सिलेंडर कहीं से लीक होने लगता है तो लोग तुरंत उसे बंद करते हुए घर से बाहर चले जाते हैं। क्योंकि अगर सिलेंडर में आग लग गई और वह फट गया तो इससे लोगों की जान चली जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर जो वीडियो आजकल वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। 

इसे मौत का नहीं है डर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक ऐसा वीडियो देखने को मिला जिसे अब तक का सबसे डरावना वीडियो कहा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स सिलेंडर को पकड़े हुए खड़ा है। वीडियो जब थोड़ा आगे बढ़ता है तो आप देख सकते हैं कि इस शख्स ने उस सिलेंडर को गर्म करने के लिए आग पर रखा हुआ है। इतना ही नहीं इस दौरान वह बड़े शान से बीड़ी पीते हुए भी नजर आ रहा है। वीडियो देखकर लोग डर गए।

लोगों ने कही ये बात

इस वीडियो को एक्स पर @RVCJ_FB नाम के पेज ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, यह सच में खतरनाक है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- भाई की पूरी कोशिश है कि शादी को मातम में बदल सके। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर किसी ने कहा कि यह सिलेंडर खाली है तो उधर ही आकर मारूंगा। एक और यूजर ने लिखा- वह क्या हासिल करने की कोशिश कर रहा है?

यहां देखें वायरल वीडियो

ये भी पढ़ें-

मेहमानों ने जाते-जाते की ऐसी हरकत कि भड़क गई छोटी बच्ची, वीडियो से आप भी कर पाएंगे Relate

Video: कभी देखा है ऐसा Cool टीचर, बच्चों को नंबर बताने के अनोखे तरीके पर फिदा हुए लोग

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।