1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. आंखों को देख डर जाते हैं लोग, रास्ता बदल देती हैं लड़कियां, आखिर कौन है ये शख्स

आंखों को देख डर जाते हैं लोग, रास्ता बदल देती हैं लड़कियां, आखिर कौन है ये शख्स

 Published : Apr 28, 2023 01:03 pm IST,  Updated : May 01, 2023 10:31 am IST

आप समझ सकते हैं कि जब जरा सी धूल भी हमारी आंखों में चली जाती है तो आंखों में आंसू आ जाते हैं, लेकिन उसकी आंखों को देखकर ही आप डर जाएंगे।

eye ball tattoo- India TV Hindi
आखिर आंखों में करवाया है? Image Source : INSTAGRAM/TAHIRHUSSAIN

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। वायरल वीडियो में एक युवक अपनी आंखों में कुछ ऐसा करवा रहा है, जो बेहद डरावना लग रहा है। आप समझ सकते हैं कि जब जरा सी धूल भी हमारी आंखों में चली जाती है तो आंखों में आंसू आ जाते हैं, लेकिन उसकी आंखों को देखकर ही आप डर जाएंगे।

आंखों में क्या करवाया जा रहा है?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि युवक अपनी आंखों में काली स्याही जैसी कोई चीज डलवा रहा है। आप इसे देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितना खतरनाक लग रहा है। अब आपके मन में यह सवाल चल रहा होगा कि युवक अपनी आंखों में क्या करवा रहा है? इस बारे में जानने के लिए हमने इस शख्स से मिलने की कोशिश की। इसके बाद जब हम इस शख्स से मिले तो पूरी जानकारी सामने आई,जो अपने आप में हैरान करने वाली थी।

कौन हैं ये आदमी?
वीडियो में दिख रहा शख्स ताहिर हुसैन हैं। ताहिर पेशे से टैटू आर्टिस्ट हैं। वह दिल्ली के कमला नगर में रहते हैं। इस संबंध में जब हमने ताहिर से बात से किया तो उन्होंने चौंकाने वाले जवाब दिए। उन्होंने बताया कि मैंने अपनी आंखों में टैटू बनवाया है। यह सुनने के बाद एक पल के लिए लगा कि आंखों में टैटू कैसे हो सकता है? उन्होंने आगे बताया कि इस टैटू को आई बॉल टैटू कहते हैं। इस टैटू को करवाने में खतरा है। अगर इस आई बॉल टैटू को सही से न कराया जाए तो इसमें व्यक्ति अंधा भी हो जाता है।

भारत के दूसरे EYE BALL टैटू वाले ताहिर
उन्होंने आगे बताया कि आई बॉल टैटू भारत में नहीं बनता है। यह काम यहां अवैध है। हुसैन आगे बताते हैं कि उन्होंने यह टैटू जर्मनी में बनवाया है। हमें बचपन से कुछ अलग करने की चाहत थी इसलिए हमने कुछ अलग किया। ताहिर ने बताया कि उन्हें हार्वर्ड रिकॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। वहीं, वह भारत के दूसरे शख्स हैं, जिन्होंने आई बॉल टैटू बनवाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।