1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. फ्री बर्गर के चक्कर में फंसे कई लोग, दुकान पर पहुंचते ही लगा चूना

फ्री बर्गर के चक्कर में फंसे कई लोग, दुकान पर पहुंचते ही लगा चूना

 Published : Dec 17, 2022 01:20 pm IST,  Updated : Dec 17, 2022 01:20 pm IST

इस वायरल वीडियो में आगे हम देखते हैं कि एक पत्रकार हाथ में माइक लिए सवाल पूछता है कि आपने फ्री बर्गर लिखा है ना मेरा भी एक जल्दी से बर्गर लगा दे।

फ्री बर्गर शॉप - India TV Hindi
फ्री बर्गर शॉप Image Source : SOCIAL MEDIA/PIXABAY

अगर आप कहीं जा रहे हैं और रास्ते में आपको एक बोर्ड दिख जाए जिस पर लिखा है कि फ्री बर्गर तो आप बिना सोचे समझे तुरंत दुकान पर चले जाएंगे। क्योंकि बर्गर फ्री में मिल रहा होता है। अब फ्री देखकर तो कोई भी चला ही जाएगा। ऐसा ही एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बोर्ड दिख रहा है, जिस पर लिखा है कि फ्री बर्गर। 

फ्री बर्गर देख उतरा कार से

इस वायरल वीडियो में आगे हम देखते हैं कि एक पत्रकार हाथ में माइक लिए सवाल पूछता है कि आपने फ्री बर्गर लिखा है ना मेरा भी एक जल्दी से बर्गर लगा दे। वीडियो में दिख रहा युवक जवाब देता है कि यहां फ्री बर्गर नहीं मिलता। यहां सब पैसे देकर खाते हैं। फिर पत्रकार कहता है कि आपने लिखा है लेकिन युवक जवाब देता है कि ऐसा नहीं है।

फ्री के नाम पर चूना लगा 
इस दौरान पत्रकारों का आरोप है कि उन्होंने 'मुफ्त बर्गर' लिखा हुआ देखा है, यह सरासर गलत है। युवक पत्रकार को आगे ले जाता है और कहता है कि यहां से देखिए, पत्रकार ने जवाब देते हुए कहा कि फ्री बर्गर लिखा हुआ है। पत्रकार अपने कैमरामैन को ज़ूम इन करने के लिए कहता है। जैसे ही कैमरामैन ज़ूम इन करता है। फ्री बर्गर दिखाई देता है। इसके बाद दोनों बोर्ड के पास जाते हैं। और अब पास में लगे बोर्ड को पत्रकार पढ़ता है, जिस पर लिखा है Free WiFi with Great Burger। जिसे देखकर रिपोर्टर के होश उड़ जाते हैं।इस वीडियो ट्विटर यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा कि गजब का मार्केटिंग है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।