META के मालिक मार्क जुकरबर्ग का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपनी पत्नी को एक सरप्राइज देते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो उनके पत्नी के जन्मदिन के दौरान की बताई जा रही है। जहां उन्होंने अपना टक्सीडो उतार दिया और जंपसूट पहन स्टेज पर परफॉर्म करते दिखे। इसमें जो सबसे खास बात थी वह ये थी कि ये जंपसूट वही जंपसूट था जिसे बेन्सन बून ने साल 2025 के ग्रैमी पुरस्कार के समय “ब्यूटीफुल थिंग्स” परफॉर्म करते पहना था।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया यह वीडियो
मार्क जुकरबर्ग ने ऐसा इसलिए किया ताकि वे अपनी पत्नी के जन्मदिन के मौके को और खास बनाना चाहते थे। इस वायरल वीडियो को मार्क जुकरबर्ग ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @zuck पर शेयर किया है और वीडियो के कैप्शन में लिखा है- “आपकी पत्नी केवल एक बार 40 साल की होती है! जंपसूट और नए सिंगल के लिए @bensonboone को धन्यवाद।”
पत्नी को दिया ऐसा सरप्राइज गिफ्ट
वीडियो में आप देख सकते हैं कि मार्क जुकरबर्ग बड़े ही जोशीले अंदाज में बर्थडे पार्टी में एंट्री लेते हैं। फिर वे अपने टक्सीडो को फाड़कर उतार देते हैं। टक्सीडो को वे जब सबके सामने उतारते हैं तब वहां मौजूद लोग उन्हें देख हैरान रह जाते हैं। लेकिन शुक्र है कि मार्क जुकरबर्ग ने अपने टक्सीडो के नीचे एक नीले रंग के जंपसूट पहना था। इस घटना के बाद वे स्टेज पर डांस करते हुए परफॉर्म करने लगते हैं। साथ ही उन्हें अपनी पत्नी के लिए गाना गाते हुए भी देखा जा सकता है। यह देख मार्क जुकरबर्ग की पत्नी खुशी से झूम गईं और खूब ठहाके लगाकर हंसते हुए दिखाई दीं। वीडियो देखने से यह साफ तौर पर पता चल रहा है कि मार्क जुकरबर्ग के इस सरप्राइज परफॉर्मेंस से उनकी पत्नी बहुत खुशी थीं।
पत्नी से बहुत प्यार करते हैं मार्क जुकरबर्ग
मालूम हो कि, मार्क जुकरबर्ग की पत्नी का नाम प्रिसिला चैन है और मार्क जुकरबर्ग से उनकी मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई थी। तब मार्क हार्वर्ड में थे। कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी रचा ली और अब उनके तीन बच्चे भी हैं। बता दें कि, मार्क जुकरबर्ग अपनी पत्नी से बेहद प्यार करते हैं और अपनी पत्नी को अपना प्यार जताने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ते। पिछले साल ही उन्होंने अपनी पत्नी के प्रति अपने प्रेम का इजहार करते हुए प्रिसिला चैन की एक विशाल मूर्ति बनवाई थी। ऐसे ही तमाम मौकों पर मार्क जुकरबर्ग अपनी पत्नी के प्रति अपना प्यार जगजाहिर कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें: