1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. एक छोटे से मेंढक ने तीन बंदरों के घमंड को किया चकनाचूर, फिर ऐसी ताकत दिखाई कि कांप गई रूह

एक छोटे से मेंढक ने तीन बंदरों के घमंड को किया चकनाचूर, फिर ऐसी ताकत दिखाई कि कांप गई रूह

 Published : Feb 09, 2023 09:24 pm IST,  Updated : Feb 09, 2023 09:24 pm IST

बंदर की शैतानी देखकर दंग रह जाएंगे। एक बंदर मेंढक को काफी परेशान करता है। इस वीडियो को देखने के बाद कहेंगे कि जानवर इंसानों जैसी हरकत करते रहते हैं।

frog and monkey viral video- India TV Hindi
तीन बंदर मेंढक की मुंह खोलने की कोशिश में लगे हैं। Image Source : INSTAGRAM

इंटरनेट पर हर रोज जानवर से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें से कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखने के बाद कोई भी हैरान रह जाता है। कई बार वीडियो देखने के बाद यकीन ही नहीं होता कि क्या सच में जानवर ऐसा कर सकते हैं। इस वीडियो को ही देख लीजिए। आप इसमें बंदर की शैतानी देखकर दंग रह जाएंगे। एक बंदर मेंढक को काफी परेशान करता है। इस वीडियो को देखने के बाद कहेंगे कि जानवर इंसानों जैसी हरकत करते रहते हैं।

बंदरों ने मेंढक को किया परेशान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि तीन बंदर नजर आ रहे हैं। तीनों बंदर बड़े ही आराम से बैठे हैं। वहीं तीनों के सामने एक मेंढक भी बैठा होता है। एक बंदर मेंढक के साथ मस्ती करने के मुड में लग रहा होता है। वह मेंढक का मुंह खोलने की कोशिश करता है। मेंढक भी अपनी मुंह कसकर बंद रखता है। बंदर कई बार कोशिश करता है लेकिन उसे असफलता ही हाथ लगती है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि मेढक बेचारे की तरह चुपचाप रहता है। 

मेंढक भाई मुंह खोल दे?
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को 8 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो को 23 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि मेंढक अकेला छोड़ दें। एक यूजर ने लिखा कि मेढक भाई मुंह क्यों नहीं खोल रहा है। भाई कुछ खाने को लाया, गुस्सा उगल थूक दें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।