1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मालकिन ने नौकरानी को जमकर पीटा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

मालकिन ने नौकरानी को जमकर पीटा, वीडियो देख कांप जाएगी रूह

 Published : Dec 28, 2022 07:13 am IST,  Updated : Dec 28, 2022 02:49 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अपनी नौकरानी को पीटती नजर आ रही है।

नोएडा वायरल वीडियो- India TV Hindi
नोएडा वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बार फिर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मालकिन अपनी ही नौकरानी को पीट रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक, वीडियो नोएडा की काउंटी सोसायटी का है। आप वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि लिफ्ट में एक महिला एक लड़की को पीट रही है। वीडियो में महिला लड़की को बेरहमी से पीट रही है।

नोएडा में कहां का मामला है? 

वीडियो वायरल होते ही मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के अनुसार, काउंटी सोसाइटी में घरेलू सहायिका के रूप में काम करने वाली एक लड़की को बंधक बनाकर पीटा गया है। इस संबंध में लड़की के पिता ने थाने जाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोएडा में आए दिन ऐसे मामले सामने आते हैं
इस संबंध में उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से एक वीडियो जारी कर जानकारी दी गई है। पुलिसकर्मी द्वारा वीडियो में बताया जा रहा है कि एक थाना फेज-3 में वादी पदम सिंह द्वारा बताया गया कि उनकी लड़की, जो एक काउंटी सोसाइटी में लड़की सैफाली कौल के यहां  डोमेस्टिक हेल्प के तौर पर काम करती है। उसे सैफाली कौल ने बंधक बना लिया था। इसके बाद उनके साथ मारपीट की गई। वहीं इस संबंध में जानकारी मिलते ही थाना फेज-3 में मामला दर्ज कर लिया गया है। आपको बता दें कि नोएडा से पहला ऐसा वीडियो सामने नहीं आया है जो हैरान कर देने वाला है आए दिन ऐसे वीडियो आते रहते हैं जिसमें इंसानियत शर्मसार हो जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।