1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इस मॉडल ने पूरे 2022 में सिर्फ 37 बार ही नहाया, फिर भी खूबसूरती में कोई कमी नहीं, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

इस मॉडल ने पूरे 2022 में सिर्फ 37 बार ही नहाया, फिर भी खूबसूरती में कोई कमी नहीं, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jan 13, 2023 10:33 pm IST,  Updated : Jan 13, 2023 10:33 pm IST

ट्विटर पर मॉडल के इस दावे ने सबको हैरान कर दिया कि इतनी खूबसूरत होने के बावजूद मॉडल ने साल में सिर्फ 37 दिन ही नहाया।

मॉडल एला- India TV Hindi
मॉडल एला Image Source : TWITTER

एक मॉडल ने यह दावा करते हुए सबको हैरान कर दिया कि वह साल 2022 में सिर्फ 37 बार ही नहाई। मॉडल एक रिलेशनशिप राइटर भी है और ट्विटर पर लगातार एक्टिव रहती है। इस मॉडल का नाम एला (Ella) है और ट्विटर पर उसके 1 लाख 30 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मॉडल अमेरिका और दूसरे जगहों के सेक्सुअल कल्चर को बड़े ही मुखरता के साथ रखती हैं। ट्विटर पर मॉडल के इस दावे ने सबको हैरान कर दिया कि इतनी खूबसूरत होने के बावजूद मॉडल ने साल में सिर्फ 37 दिन ही नहाया। लेकिन मॉडल ने बताया कि वह अपने हायजीन का पूरा ख्याल रखती हैं। मॉडल ने 2022 की डेली एक्टिविटीज की पूरी लिस्‍ट जारी की है।

अपने सारे एक्टिविटीज को शेयर किया

एला के वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार उनकी सलाना कमाई 10 करोड़ रुपए है। उन्होंने साल 2022 में की गई सारी एक्टिविटीज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अपनी एक्टिविटीज हैबिट ट्रैकिंग एप डेलियो में नोट की। एला ने बताया कि वह 33 बार बाहर घूमने गईं, 23 बार एक्सरसाइज किया और 6 बार किसी और के साथ बाहर घूमने गई। एला ने नहाने को लेकर भी ट्विटर पर एक पोल किया। 

नहाने को लेकर किया खुलासा

ट्विटर पर एला ने जो अजीबोगरीब बात बताई वह उनके नहाने को लेकर था। उन्होंने बताया कि साल 2022 में 365 दिन में से उन्होंने सिर्फ 37 दिन ही नहाया। एला से जब एक यूजर ने इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि वह अपनी नैचुरल स्किन को डिस्टर्ब नहीं करना चाहती। उन्होंने बताया कि अगर मैं रोज नहाती तो मेरे स्किन से बदबू आने लगती है हालांकि मैं अपने बॉडी की क्लीनिंग दूसरे तरीकों से करती थी। एला ने बताया कि नहाने से होने वाले नुकसान के बारे में उन्हें पहली बार तब पता चला जब वह एक कैंप में गईं थी और उस वक्त उन्होंने एक साबुन से नहा लिया था। जिसके बाद उनके स्किन से अजीब सी बद्बू आने लगी थी।  

एला ने बताया कि उन्होंने साल 2022 में सिर्फ 37 दिन ही नहाया था।
Image Source : TWITTERएला ने बताया कि उन्होंने साल 2022 में सिर्फ 37 दिन ही नहाया था।

साल में 37 बार नहाना पागलपन है

उनके इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि साल में सिर्फ 37 बार नहाना पागलपन है जिसका जवाब देते हुए एला ने कहा कि अगर वह रोज नहाती तो उनके शरीर से बदबू आने लगती, और इससे उनके शरीर के अंगों को नुकसान पहुंच सकता है। एला ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह अपना चेहरा रोज धोती हैं और ब्रश भी रोज करती हैं। साफ-सफाई की भी खूब ध्यान रखती हैं। एला के फॉलोअर्स उनके इस बात से बेहद प्रभावित नजर आए कि वह अपनी जिंदगी से जुड़ी एक्टिविटीज का इस कदर ध्यान रखती हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।