1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भगवान भोलनाथ के आगे बंदर ने झुकाया सिर, हुआ महादेव की भक्ति में लीन

भगवान भोलनाथ के आगे बंदर ने झुकाया सिर, हुआ महादेव की भक्ति में लीन

 Published : Jan 30, 2023 01:22 pm IST,  Updated : Jan 30, 2023 01:24 pm IST

आप भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं तो यह वीडियो आपको बहुत पसंद आएगा। जैसे आप महादेव की भक्ति में लीन रहते हैं। उसी प्रकार महादेव की भक्ति में एक पशु लीन है।

A monkey is engrossed in the devotion of Mahadev- India TV Hindi
महादेव की भक्ति में एक बंदर लीन है Image Source : TWITTER

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखने के बाद तो दिन ही बन जाता है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आपके भी दिन बन जाएंगे। अगर आप भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं तो यह वीडियो आपको बहुत पसंद आएगा। जैसे आप महादेव की भक्ति में लीन रहते हैं। उसी प्रकार महादेव की भक्ति में एक पशु लीन है।

भगवान भोलेनाथ और बंदर की भक्ति

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भगवान भोले नाथ के शिव लिंग के पास एक बंदर बैठा हुआ नजर आ रहा है। बंदर भगवान के सामने झुकते दिखाई दे रहा है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि काफी देर तक शिव लिंग के सामने वह भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखकर लगता है कि सभी को भगवान से लगाव है, वो चाहे जानवर हो या इंसान। आप वीडियो में देख सकते हैं कि वह शिवलिंग के पास ही सो जाता है। ऐसा लग रहा है जैसे वह भोलेनाथ की गोद में सिर रखकर सो रहा है।

यूजर ने शेयर की वीडियो
इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हु्ए लिखा कि वे कहते हैं सनातन धर्म, जहां जानवर को भी ईश्वर की पहचान है लेकिन धरती पर एक मानव ऐसा है जो ईश्वर को पहचानने में देर करता है। वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने देखा है। वीडियो को 114 यूजर ने रिट्वीट किया है। वहीं अन्य सोशल मीडियो पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।