1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मां ने पूछा- क्या तुम 40 रुपये के लिए भाई को मार सकती हो? फिर बच्ची ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब

मां ने पूछा- क्या तुम 40 रुपये के लिए भाई को मार सकती हो? फिर बच्ची ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब

 Published : Jan 04, 2023 11:59 am IST,  Updated : Jan 04, 2023 12:02 pm IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटी सी बच्ची महज 40 रुपये के लिए अपने भाई को पीटने लगती है।

वायरल वीडियो - India TV Hindi
वायरल वीडियो Image Source : TWITTER

इंटरनेट दुनिया में बड़ा है। इस दुनिया में हर दिन हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ ऐसे वीडियो हैं, जिन्हें देखते ही दिन बन जाता है। इन्हीं में से वीडियो जब वायरल होता है तो तहलका मचा देता है।  कुछ बेहद क्यूट वीडियो भी देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हमारे हाथ लगा है जो हम आप सभी को दिखाने जा रहे हैं। इस वीडियो में भाई बहन का प्यार देखने को मिलेगा। वीडियो में बहन का प्यार और मार भी देखने को मिलेगी। 

40 रुपये के लिए भाई को मारती है बहन 

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला अपनी बेटी से पूछ रही है कि क्या चालीस रुपये के लिए तुम अपने भाई को मार सकती हो? लड़की ने जवाब दिया कि नहीं, मैं अपने भाई को कैसे मार सकती हूं। लेकिन आगे वीडियो देखकर आप दंग रह जाएंगे। छोटी लड़की अपने भाई को थप्पड़ मारती है। जैसे ही वह मारती है बच्चा रोने लगता है। इसलिए वह अपनी मां से पैसे छीन लेती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला के हाथ में 20 रुपये के दो नोट हैं, जब बच्चा रोता है तो छोटी बच्ची कहती है कि एक तुम्हारा है, एक मेरा है। वीडियो में दिख रही लड़की पैसे छीनती है और अपने भाई को नोट थमाती है।

वीडियो के लिए सिखाते हैं? 
सोशल मीडिया पर वीडियो को खूब वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो को एक ट्विटर यूजर ने पोस्ट किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि बाप रे, आजकल के बच्चे। वहीं इस वीडियो पर यूजर ने रिएक्शन दिया है। एक यूजर ने लिखा कि बच्चों की गलती नहीं है, वीडियो के लिए बच्चों को यही सिखाते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।