Viral Video : मुंबई की व्यस्त सड़कों पर ऑटो चलाने वाले ड्राइवर अक्सर अपनी अनोखी स्टाइल से सुर्खियां बटोरते हैं, लेकिन इस बार एक ऑटो चालक ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। टेलर स्विफ्ट के पॉपुलर गाने ‘Blank Space’ को पूरे जोश के साथ गाते हुए यह ड्राइवर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो देखकर यूजर्स हैरत में पड़ गए हैं। बता दें कि, यह वीडियो नम्म्या भासिन नाम की एक महिला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने बताया कि इस अप्रत्याशित संगीत कार्यक्रम ने उनका मूड अच्छा कर दिया और उनके "सबसे बुरे दिन" को सबसे अच्छे दिनों में बदल दिया।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @nammyabhasin नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो कंटेंट क्रिएटर बताती हैं कि खराब मूड में सवार होने के बाद जब उन्होंने इस ऑटो में बैठीं, तो उसमें टेलर स्विफ्ट, जस्टिन बीबर और वन डायरेक्शन के गाने फुल वॉल्यूम पर बज रहे थे। ड्राइवर ने टेलर स्विफ्ट का गाना फुल वॉल्यूम पर बजाया और खुद भी हर लाइन पूरे कॉन्फिडेंस से गाने लगे। long list of ex-lovers... की लाइन पर ड्राइवर इतने मस्ती से गा रहे थे कि नम्म्या का मूड एकदम बदल गया। उन्होंने लिखा, “मेरा ऑटो ड्राइवर टेलर स्विफ्ट सुन रहा था और हर शब्द गा रहा था। म्यूजिक सच में बॉर्डर नहीं मानता।” वीडियो में ड्राइवर की आवाज़ साफ और एनर्जेटिक है। वे गाने के साथ-साथ सिर हिला रहे हैं और मुस्कुरा रहे हैं। पैसेंजर की हैरानी और खुशी दोनों चेहरे पर साफ दिख रही है।
ड्राइवर ने अपनी इच्छा भी बताई
कंटेंट क्रिएटर ने पोस्ट पर लिखा कि, 'मैंने एक बार भी अपने एयरपॉड्स नहीं लगाए। बाद में, मैंने उनसे उनकी सीट पर लगे उस चिह्न के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि वह एक दिन जेपी मॉर्गन में काम करना चाहते हैं। मुझे उम्मीद है कि वह वहां पहुंच जाएंगे।' यह क्लिप इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक पर लाखों बार देखी जा चुकी है। यूजर्स कमेंट्स में लिख रहे हैं— 'Swiftie भैया को हर स्विफ्टी से टिप मिलनी चाहिए।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
293,000 से अधिक यूजर्स ने इसे लाइक किया और हजारों ने इस वीडियो पर कमेंट किया। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "दोस्तों, अगर आपको वह मिले, तो कृपया उसे यह वीडियो दिखाएं, यह बहुत अच्छा होगा।" दूसरे ने लिखा कि, "जब आपकी सवारी तेज न हो, लेकिन आपका ड्राइवर पक्का स्विफ्टी हो।" एक अन्य यूजर ने लिखा कि, "मेरी मुलाकात वासाई में रैपिडो के एक कर्मचारी से हुई, जिसने मुझे ड्रॉप किया और पूछा... जब मैंने उसे बताया, तो उसने कहा कि जेपी मॉर्गन में काम करना उसका सपना है, लेकिन दो बार रिजेक्ट होने के बाद वह फिर से कोशिश करेगा... मैंने उसे शुभकामनाएं दीं।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन में क्या अंतर है, सुनते ही दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा
तरबूज पर हरी धारियां क्यों बनी होती हैं, जानना सबके लिए जरूरी; सुनकर दिमाग हिल जाएगा